फर्जी प्रमाण पत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले आरोपित को तीन साल की जेल

Updated on 19-10-2024 11:44 AM

भोपाल। राजधानी के विशेष न्यायाधीश (एसटीएफ) अतुल सक्सेना की अदालत ने व्यापमं घोटाले में फर्जी प्रमाण पत्र के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले आरोपित सौरभ सचान को अलग-अलग धाराओं में दोषी पाते हुए तीन वर्ष के कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सुधा विजय सिंह भदौरिया और आकिल अहमद खान ने की।


पूर्व सीएम दिग्विजय ने की थी शिकायत


विशेष लोक अभियोजक सुधा विजय सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फर्जी प्रमाण पत्र के माध्यम से प्रतियोगियों के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के संबंध में एक शिकायत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल को वर्ष 2021 में की थी। इसमें उन्होंने संदिग्ध व्यक्तिओं की सूची भी सौंपी थी, जिसमें फर्जी दस्तावेज तैयार कर भर्ती होने की बात कही गई थी।

उस शिकायत में पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा था कि संदिग्ध छात्र उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि उन्होंने मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाकर परीक्षा दी है। यही नहीं उनके सीट आवंटन पत्र में चस्पा फोटो भी भिन्न है।

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की


इस पर एसटीएफ पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। एसटीएफ ने जांच में पाया कि मामले के आरोपित सौरभ सचान ने फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है। जब उसके मूल निवासी प्रमाण पत्र की जांच की गई तो पता चला कि यह जारीकर्ता विभाग अनुविभागीय अधिकारी त्यौंथर जिला रीवा के द्वारा जारी ही नहीं किया गया है।

जांच के बाद न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। अभियेाजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों व दस्तावेजों के आधार पर आरोपित सौरभ सचान को धोखाधड़ी का दोषी पाते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.