युवक को पीटने वाले कथित व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on 28-10-2021 06:54 PM

कोरबा जिले के निहारिका क्षेत्र में गरिमा मेडिको के सामने मंगलवार शाम के वक्त  एक युवक के साथ बेल्ट और हाथ मुक्का से मारपीट करने वाले कथित आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज होने के 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है। रामपुर चौकी पुलिस की यह तत्पर कार्यवाही है।

       प्रार्थी गौतम यादव पितासाकिन चिमनी भट्ठा टी.पी. नगर कोरबा चौकी रामपुर उपस्थित आकर इस आशय का लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 26.10.2021 की रात्रि लगभग 09.00 बजे वह गरिमा मेडिकल स्टोर्स के सामने अपनी मोटर सायकल मोड़ रहा था, उसी समय एक स्कार्पियो में सवार तीन व्यक्ति निवासी रिसदी वहां पर आये और रोड में गाड़ी मोड़ने की बात को लेकर प्रार्थी गौतम यादव को अश्लील गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का, बेल्ट से आम रास्ते पर ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी रामपुर में अपराध क्रमांक 1015/2021 धारा 294,506,323,34 भादवि पंजीबद्ध कर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली सनत सोनवानी के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों के सकूनत पर दबिश देकर उक्त अपराध आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए आरोपियों द्वारा शांति व्यवस्था भंग कर संज्ञेय अपराध घटित करने की पूर्ण संभावना पर आरोपियो के विरुद्ध पृथक से इस्तगासा क्रमांक 114/665/2021 धारा 151,107,116(3) जा.फौ. तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर प्रधान आरक्षक 144 रंजन देवांगन, प्रधान आरक्षक 221 विजय कुर्रे, आरक्षक प्रदीप राठौर, राकेश कर्ष, संदीप भगत, जितेंद्र सोनी, कृष्णा पटेल, सलीप खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.