भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है... पाकिस्तान के टॉप जनरल की बात सुनकर पीट लेंगे माथा, कहा- अगला युद्ध कश्मीर से आगे

Updated on 21-10-2025 01:44 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं की बात सुनकर आप हैरत में माथा पीट सकते हैं। हंस सकते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि पाकिस्तान की सेना के अधिकारी दशकों से ऐसी ही बातें करते रहे हैं। इसीलिए पाकिस्तान के ज्यादातर लोगों के मन में एक काल्पनिक विश्वास है कि उन्होंने भारत को हर जंग में हराया है, पाकिस्तान की सेना भारत फतह कर सकती है...। इनकी बातों को सुनकर आपको अब हंसी नहीं आएगी, बल्कि आप अपना माथा पीट सकते हैं।

जैसे पाकिस्तान की सेना के नंबर-2 अधिकारी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने कहा है कि 'भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है।' अब मतलब आप ये सोचिए, कि जो सेना खुद पाकिस्तान को कंट्रोल करती है, जिस पाकिस्तान में हर 15-20 सालों में सैन्य शासन लगता रहा हो, उसके सैन्य अधिकारी भारत को लेकर कह रहे हैं कि 'भारत की राजनीति को सेना कंट्रोल करती है।
अगला युद्ध कश्मीर से आगे- पाकिस्तानी जनरल
पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी, जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि "भारतीय सेना राजनीतिक हो चुकी है और भारतीय राजनीति सैन्यकरण की शिकार है।" जबकि हकीकत ये है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, अपना हर फैसला आर्मी चीफ से पूछकर लेते हैं। जो भी विदेशी लीडर आता है, वो इस्लामाबाद नहीं, बल्कि रावलपिंडी आता है। जैसे डोनाल्ड ट्रंप ने भी शहबाज शरीफ की जगह असीम मुनीर से वाइट हाउस में मुलाकात की थी। इसके बाद शमशाद मिर्जा ने आगे गीदड़भभकी देते हुए कहा कि 'अगला युद्ध सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं रहेगा।' यानि, पाकिस्तान की सेना स्वीकार कर रही वह फिर से सीमाओं के पार आतंक फैलाने की योजना बना रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.