'पाकिस्तान को ले डूबी फौज', अमेरिकी एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने खोली पोल, बताया- भारत से क्यों पिछड़ा पड़ोसी

Updated on 24-03-2026 01:03 PM
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: अमेरिका के सीनियर पत्रकार, लेखक और जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने कहा है कि 'पाकिस्तान को उसकी सेना ले डूबी है।' उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच डेवलपमेंट की तुलना की है। उन्होंने कहा है कि 'भारत के मुख्य निर्यात आमतौर पर रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पाद, जैसे डीजल और कृषि और उससे जुड़े सामान होते थे। लेकिन अब स्मार्टफोन भारत के सबसे बड़े एकल मर्चेंडाइज निर्यात के तौर पर उभरे हैं। वैश्विक स्मार्टफोन निर्माण के क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरना दुनिया भर में पहचान बना रहा है।'

फरीद जकारिया ने कहा है 'अभी सिर्फ 10 साल पहले ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में पाकिस्तान शायद भारत से 50 पॉइंट आगे था। लेकिन पाकिस्तान पूरी तरह से अव्यवस्थित है और देश पर सेना का कब्जा है। यह समस्या कभी हल नहीं हुई।' उन्होंने कहा कि 'भारत में जहां समाजवाद के मॉडल पर 1970 के दशक में काम हो रहा था वहीं पाकिस्तान में हमेशा से बिजनेस के लिए दोस्ताना माहौल था और हालिया वर्षों तक उसका असर दिखा है जब सिर्फ 10 साल पहले तक वर्ल्ड बैंक के मुताबिक ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में शायद भारत से उसके 50 प्वाइंट ज्यादा थे।'

'पाकिस्तान को ले डूबी उसकी अपनी फौज'

फरीद जकारिया का कहना है कि पाकिस्तान का सिस्टम, वहां की सरकार और संस्थाएं सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं। कानून सिर्फ कागजों पर रह गए हैं और जमीन पर भ्रष्टाचार या अव्यवस्था का बोलबाला है। उन्होंने संकेतों में कहा कि पाकिस्तान की सेना ने देश पर नियंत्रण कर रखा है। वहीं जकारिया ने ब्राउन यूनिवर्सिटी के वॉटसन स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में अपने लेक्चर में भारत की उपलब्धियों के बारे में बात की।
जकारिया ने कहा कि 'अगर आप में से किसी की जेब में लेटेस्ट iPhone यानी iPhone 17 है तो वह भारत में बना है। हर एक iPhone 17 भारत में बना है। अब सभी स्मार्टफोन का लगभग 25% और सभी iPhones का लगभग 50% भारत में बनता है।' अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में स्थित इस यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जकारिया ने इस बदलाव की रफ्तार पर जोर देते हुए कहा कि 'इसकी सबसे खास बात यह है कि खासकर iPhone के मामले में। अगर आप चार साल पीछे जाएं तो भारत में एक भी iPhone नहीं बनता था।

'सिर्फ चार सालों भारत ने हासिल की उपलब्धि'

असल में भारत ने सिर्फ चार सालों में ही अमेरिका के लिए स्मार्टफोन बनाने वाले मुख्य देश के तौर पर चीन की जगह ले ली है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में पहले लोग मानते थे कि सिर्फ चीन ही ऐसा कर सकता है, यानी बड़े पैमाने पर बहुत ही बारीकी से चीजे बनाना, लेकिन भारत ने ऐसा सिर्फ चार सालों में ही कर दिखाया।' आपको बता दें कि 2025 में स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कैटेगरी बन गए हैं और उन्होंने एक्सपोर्ट कैटेगरी के पारंपरिक दिग्गजों जैसे ऑटोमोटिव डीजल फ्यूल और तराशे हुए हीरों को पीछे छोड़ दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.