बल्ला नहीं भाज रहा गदा... टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने ठोका ताबड़तोड़ शतक

Updated on 09-02-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के विधर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।

जोकि अब तक इतना असरदार साबित नहीं हुआ। हालांकि जहां एक तरफ बीजीटी का रोमांच चरम पर है, तो वहीं दूसरी ओर रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज कहर बरपा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं रेड बॉल स्पेशलिस्ट मयंक अग्रवाल की जिन्होनें सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी के सेमीफाइनल में शतक जड़ महफिल लूट ली है।
दरअसल, रणजी ट्रॉफी 2022-23 का सेमीफाइनल मुकाबला सौराष्ट्र और कर्णाटक के बीच खेला जा रहा है। जिसमें कर्णाटक की शुरुआत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इतनी खास नहीं रही। लेकिन उनके कप्तान मयंक अग्रवाल ने टीम की डूबती हुई नैया को एक दमदार शतक जड़कर बचा लिया।
मयंक अग्रवाल के नाबाद शतक की मदद से कर्नाटक ने सौराष्ट्र के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए रणजी ट्रोफी सेमीफाइनल के पहले दिन पहली पारी में पांच विकेट पर 229 रन बनाए। इतना ही नहीं बल्कि मैच के दूसरे दिन भी मयंक 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से 148 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए गए कर्नाटक ने 40.3 ओवर में 112 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। ओपनर मयंक और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीनिवास शरत ने छठे विकेट के लिए 117 रन की अटूट साझेदारी करके पारी को संवारा। बहरहाल,मैच के दूसरे दिन खबर लिखने तक कर्णाटक 104.1 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 285 रन पर खेल रही है। सौराष्ट्र के लिए अब तक सबसे सफल गेंदबाज़ के डी पटेल रहे हैं। जिन्होनें 3 विकेट अपने नाम की हैं। वहीं युवा चेतन साकरिया ने भी 2 विकेट झटके हैं। जबकि चिराग जानी और प्रेरक मांकड़ को भी 1-1 सफलता मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.