रनों की बौछार कर रहा था बल्लेबाज, अर्जुन तेंदुलकर ने यूं किया आउट

Updated on 02-08-2023 01:48 PM

नई दिल्ली: गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बेटा होना एक आसान काम नहीं है। आपसे लोगों को उम्मीदें होती हैं, हर समय आप पर सबकी निगाहें टिकी होती हैं और हर कोई आपको अपने पिता की तरह अच्छा करते देखना चाहता है। इन सब बातों का एक अलग ही प्रेशर होता है। लेकिन सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन सब बातों पर बिना कोई फोकस किए खुद पर ध्यान देते हैं और सफल भी होते हैं। अर्जुन इस समय देवधर ट्रॉफी में अपने पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक मुकाबले में अपनी गजब गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया।


अर्जुन ने सेट बल्लेबाज की निकाली हवा
दरअसल, देवधर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन और साउथ जोन के बीच मैच खेला गया। बता दें कि युवा अर्जुन तेंदुलकर इस टूर्नामेंट में साउथ जोन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने खेले गए इस मैच में सेट बल्लेबाज यश दुबे को चलता किया और अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण विकेट ली।
 
बल्ले से आग बरसा रहे थे यश दुबे
सेंट्रल जोन के लिए यश दुबे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उन्होंने आते ही साउथ जोन के गेंदबाजों की कुटाई करना शुरू कर दिया। यश शुरू से ही अच्छी लय में लग रहे थे। उन्होंने धीरे-धीरे करके अपनी पारी को आगे बढ़ाया। यश ने स्ट्राइक रोटेट करने के साथ-साथ बाउंड्रीज भी लगाई। वह पूरी तरह से सेट हो गए थे। उनको आउट करना मुश्किल लग रहा था। फिर साउथ जोन के लिए 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने करिश्मा किया।
 
अर्जुन ने यश दुबे को 77 रन पर किया आउट
सेंट्रल जोन की पारी का 42वां ओवर साउथ जोन की तरफ से अर्जुन तेंदुलकर डालने आए थे। तेंदुलकर की पहली गेंद पर सेट यश दुबे स्ट्राइक पर थे। यश ने अर्जुन की गेंद पर कड़ा प्रहार करना चाहा। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। उन्होंने अपने बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर दिया जिसके चलते उनके बल्ले का किनारा लगा और गेंद सीधा बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े खिलाड़ी के हाथ में चली गई।

ऐसे में खतरनाक दुबे 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हो गए। अर्जुन ने इसके अलावा विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे शिवम मावी को भी 38 रन के स्कोर पर आउट किया। तेंदुलकर ने अपने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट लिए। साउथ जोन 7 विकेट से यह मैच अपने नाम करने में सफल रहा।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.