पस्त रूसी सैनिक पुतिन पर भड़के, बोले- चाहें जितनी सेना भेज लो नहीं कर पाओगे कब्जा

Updated on 21-03-2022 07:19 PM

कीव रूस और यूक्रेन के बीच विगत 26 दिन से लगातार युद्ध जारी है। लेकिन रूसी सैनिक अब इस जंग में पस्त हो चुके हैं। निराश सैनिक अब घर लौटना चाहते हैं और इसके लिए वे खुद को गोली मारने के लिए भी तैयार हैं। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन में पकड़े गए रूसी सैनिक अब अपने लोगों से पुतिन के खिलाफ आवाज उठाने की अपील कर रहे हैं।

ये सैनिक दुनिया को बता रहे हैं कि कैसे उनके साथियों को सामूहिक कब्रों में दफन किया जा रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रूसी सैनिकों के एक समूह ने अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। एक खबर के अनुसार अलेक्सी जेलेज़्नाक, मुस्तफ़ेव मुगसाद, इगोर रुडेंको, अलेक्जेंडर फोमेंको और बाकी सैनिक रूसी हमले के खिलाफ अपने विरोध के बारे में पत्रकारों को बताते हुए भावुक हो गए। रूसी सैनिक जेलेज़्नाक ने पुतिन को चेतावनी दी कि वह कभी भी यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए पर्याप्त सैनिक नहीं भेज पाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुतिन झूठे और धोखेबाज व्यक्ति हैं। वह यूक्रेन के शहरों, अस्पतालों और नागरिकों पर बम बरसा रहे हैं। रूस के लोगों ..यूक्रेन की जनता बहुत बहादुर है। वे रूसी उपकरणों को बिना हथियारों के भी रोक सकते हैं। वे सब एक हैं। रूसी सैनिक ने कहा कि पुतिन चाहें जितनी सेना यहां भेज लें, वह कभी भी इस क्षेत्र पर कब्जा नहीं कर पाएंगे। हमारे कमांडर भी झूठे और धोखेबाज हैं।

उन्होंने सिर्फ हमारे साथ बल्कि पूरे रूस के साथ धोखा किया है। रूसी सैनिक मुगसाद ने अपने देश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पुतिन के प्रोपेगेंडा को नजरअंदाज करें। लोग हमारी आक्रामकता को सदियों तक याद रखेंगे। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि रूसी सैनिकों ने एक दिन में यूक्रेनी लोगों के शांतिपूर्ण जीवन को बर्बाद कर दिया। रुडेंको ने दावा किया कि रूसी सैनिक पहले ही हार चुके हैं और यूक्रेनी सेना उन्हें 'तबाह' कर देगी। उन्होंने दावा किया कि लगभग एक महीने पहले शुरू हुए संघर्ष में 15000 सैनिक पहले ही मारे जा चुके हैं।

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस में बड़ी संख्या में लोग युद्ध के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी सैनिक अब घर लौटना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें यूक्रेन के हथियारों की तलाश है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वे यूक्रेन की बंदूक से अपने पैर पर खुद गोली मारकर इलाज के बहाने घर वापस लौटने का प्लान बना रहे हैं क्योंकि युद्ध से भगोड़े सैनिकों के लिए पुतिन की 'डेथ स्क्वाड' तैयार खड़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.