देश के सबसे बड़े टूरिज्म फेयर में छा गया बस्तर का सौंदर्य...

Updated on 13-09-2021 07:53 PM
रायपुर। देश के सबसे बड़े टूरिज्म ट्रेड फेयर में बस्तर को ‘द मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यू डेस्टिनेशन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड कोलकाता में आयोजित टूरिज्म फेयर में बस्तर के सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह के नेतृत्व में पर्यटन प्रतिनिधिमंडल ने लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पर्यटन विभाग के सभी अधिकारियों और जिला प्रशासन बस्तर को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
कोलकाता के नेताजी स्टेडियम में 10 से 13 सितंबर तक आयोजित टीटीएफ मेले में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा बस्तर विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस मेले में लगाए गए स्टॉल में बस्तर के पर्यटन, संस्कृति एवं कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। मेले में देश-दुनिया से कलकत्ता पहुंचे टूर प्लानर और ट्रेवल एजेंट्स को ‘द मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यू डेस्टिनेशन’ पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया। ट्रेवल प्लानरों और एजेंटों को बस्तर आने का न्यौता भी दिया गया। इस मेले में आमचो बस्तर पर्यटन व स्थानीय कला संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए बस्तर जिला प्रशासन से आमचो बस्तर पर्यटन समिति से चौदह सदस्यीय टीम शामिल हुई। इन सदस्यों को प्रमुख पर्यटन स्थलों चित्रकोट, तीर्था, बीजाकासा, कोसरटेड़ा, मादरकोंटा, महेन्द्रीघूमर, तामड़ाघूमर, मिचनार, तीरथगढ़, टोपर, माँझीपाल समेत अन्य पर्यटन स्थलों से चुना गया था। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करने और बस्तर की कला संस्कृति को पर्यटन नक्शे पर पर उभारने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। बस्तर अंचल के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। बस्तर में पर्यटन रोजगार ट्रेनिंग, पर्यटक ट्रेकिंग, रैपलिंग, पैरामोटर, कैंपिंग, बस्तरिया व्यंजनों की उपलब्धता, टूरिस्ट गाइड सुविधा, एस.टी.एफ कैम्प, कोसारटेंडा बांध, इको रिसोर्ट समेत अनेक पर्यटक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.