'द बंगाल फाइल्‍स' ने बॉक्‍स ऑफिस पर दिखाई धमक, रविवार को भी बढ़ी कमाई, पर 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' से अभी कोसों दूर

Updated on 08-09-2025 04:14 PM
विवेक अग्निहोत्री की विवादित फिल्‍म 'द बंगाल फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। अच्‍छी बात यह है कि ओपनिंग डे के मुकाबले, जहां टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' की कमाई में दूसरे और तीसरे दिन कमी दिखी है, वहीं 'द बंगाल फाइल्‍स' ने धीमी ही सही, अपनी रफ्तार कायम रखी है। रविवार को तीसरे दिन इसकी कमाई थोड़ी बढ़ी भी है। लेकिन अफसोस कि यह तीन दिनों में 10 करोड़ रुपये का कारोबार भी नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं, तीन साल पहले आई 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की तुलना में 'द बंगाल फाइल्‍स' ने फर्स्‍ट वीकेंड में -75% कम कमाई की है।

मिथुन चक्रवर्ती, पल्‍लवी जोशी, दर्शन कुमार और अनुपम खेर स्‍टारर 'द बंगाल फाइल्‍स' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर औसत से भी कम रही। लेकिन यह लगातार आगे बढ़ रही है, जो सकारात्‍मक संकेत हैं। लेकिन पहले से ही कम कमाई का दंश झेल रही इस फिल्‍म की असली परीक्षा सोमवार को होगी। वीकडेज में 'फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट' में यह फिल्‍म कितनी कमाई करती है, इसका भविष्‍य उसी पर निर्भर करता है।

'द बंगाल फाइल्‍स' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 3

sacnilk के मुताबिक, रविवार को तीसरे दिन इस पॉलिटिकल ड्रामा ने 2.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 2.15 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह तीन दिनों के पहले वीकेंड में 'द बंगाल फाइल्‍स' ने 6.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का बजट 50 करोड़ रुपये है।

बागी 4 Vs द बंगाल फाइल्‍स

बॉक्‍स ऑफिस पर 'द बंगाल फाइल्‍स' की सीधी टक्‍कर 'बागी 4' है, जो कमाई में इससे पांच गुना आगे चल रही है। रविवार को 10 करोड़ की कमाई करने वाली टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त की फिल्‍म ने पहले वीकेंड में 31.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। हालांकि, इस फिल्‍म की नैया भी डगमग है, क्‍योंकि ओपनिंग डे पर 12 करोड़ की कमाई के बाद शनिवार (9.25 करोड़) और रविवार को इसकी कमाई बढ़ने की बजाय कम हो गई है।

द कश्‍मीर फाइल्‍स Vs द बंगाल फाइल्‍स

'द बंगाल फाइल्‍स' विवेक अग्‍न‍िहोत्री की 'फाइल्‍स ट्रायोलॉजी' की तीसरी और आख‍िरी फिल्‍म है। इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्‍म 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' एक स्‍ल‍ीपर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई थी। विवाद तब भी बहुत हुआ था और इसका फिल्‍म को जबरदस्‍त फायदा भी मिला। लेकिन इस बार ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है। जहां तक 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' की बात है तो 2022 में रिलीज इस‍ फिल्‍म ने पहले वीकेंड में 27.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी 'द बंगाल फाइल्‍स' इसके मुकाबले -75% पीछे है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.