कमबैक करते ही दहाड़ा बंगाल टाइगर, अपने 'घर' ईडन गार्डंस पर अंग्रेजों की लंका लगा देंगे

Updated on 21-01-2025 02:00 PM
कोलकाता: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार है और उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी के अंदर देश के लिए खेलने की बेताबी हो तो वह कई चोटों से उबर सकता है। शमी आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में खेले थे। उनके बाएं पैर में टखने में चोट लगी थी जिसके लिए उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ी।

चाहे जितने चोटिल हो जाए कमबैक करेंगे

शमी ने बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'देश के लिए जो खेलने की भूख है वो कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। आपको अगर उससे प्यार है तो आप हमेशा 'फाइटबैक' करते रहेंगे, चोटिल चाहे आप 10 बार हो जाए। मुझे लगता है कि देश के लिए खेलने की भूख कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि मैं कितना भी मैच खेलू लूं वो मेरे लिए कम है क्योंकि एक बार अगर मैंने क्रिकेट छोड़ा तो शायद वो दोबारा ना होगा।'
इंजरी के बाद हर हाल में वापसी
मोहम्मद शमी ने यहां ईडन गार्डंस में अंडर-15 महिला क्रिकेटरों को संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा, 'ऐसा कभी नहीं हुआ कि अपने राज्य या देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी चोट लगने के बाद खेल छोड़ने के बारे में सोचें। जब भी हम चोटिल होते हैं तो हमारे दिमाग में एक ही विचार आता है, हम कब वापसी कर सकते हैं?'
ब्रेंडन मैकुलम ने की गंभीर की तारीफ
इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने सोमवार को भारतीय कोच गौतम गंभीर को उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता करार दिया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय टीम निकट भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी। पिछले साल टी-20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के बाद सभी प्रारूपों में भारत के मुख्य कोच का पद संभालने वाले गंभीर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गहन जांच से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान मैकुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के अपने पूर्व साथी के बारे में कहा कि वह अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.