208 टेस्ट विकेट लेने वाला बॉलर कोकीन सप्लाई करता था, कोर्ट ने सुनाई अलग तरह की सजा
Updated on
10-05-2025 12:54 PM
नई दिल्ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट गेंदबाज स्टुअर्ट मैकगिल को कोकीन सप्लाई के मामले में सजा सुनाई गई। उन्हें जेल नहीं हुई, बल्कि सामुदायिक सेवा का आदेश दिया गया। डाउनिंग सेंटर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई हुई। मैकगिल को अप्रैल 2021 में अपने सप्लायर और ब्रदर-इन-लॉ के बीच ड्रग्स का लेनदेन कराने का दोषी पाया गया। कोर्ट ने उन्हें एक साल और 10 महीने का गहन सुधार आदेश दिया है। इसके तहत मैकगिल को 495 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी होगी और नियमित रूप से ड्रग टेस्ट कराने होंगे।
मैकगिल को कोकीन की लत
इस तरह उन्हें जेल जाने से राहत मिल गई। 54 वर्षीय मैकगिल को रिटायरमेंट के बाद कोकीन की लत लग गई थी। उन्हें मार्च में एक निश्चित मात्रा में ड्रग्स सप्लाई करने का दोषी ठहराया गया था। जूरी ने माना कि मैकगिल को लेनदेन की जानकारी थी, लेकिन उन्हें इसमें शामिल एक किलो कोकीन की मात्रा के बारे में नहीं पता था। उन्हें बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप से बरी कर दिया गया।
मैकगिल अपहरण भी हो गया था
कोकीन के लेनदेन के बाद, मैकगिल का अपहरण हो गया था। हमलावरों ने उन्हें एक गाड़ी में डाला और सिडनी के पश्चिमी इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकियां दी गईं, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मैकगिल ने छह दिन बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन ड्रग्स के लेनदेन में शामिल होने से इनकार किया। पुलिस ने उन्हें 2023 में गिरफ्तार किया था।
कैसा रहा है इंटरनेशनल करियर
स्टुअर्ट मैकगिल ने 1998 से 2008 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने 44 टेस्ट मैचों में 208 विकेट लिए। उनकी उपलब्धियां अक्सर ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न की वजह से छिप जाती थीं। वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा उन्हें सिर्फ तीन ही वनडे खेलने का मौका मिला। इसमें मैकगिल ने 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…