अफगानिस्तान में चार माह बाद तालिबान का क्रूर चेहरा आया सामने

Updated on 01-12-2021 10:12 PM

काबुल। अफगानिस्तान पर कब्जे के करीब चार माह बाद तालिबान का क्रूर चेहरा दुनिया के सामने आने लगा है। बीते तीन माह के दौरान तालिबान ने जिन सरकारी कर्मचारियों और सेना के जवानों और अधिकारियों को आम माफी देने की बात की थी, उन्हें या तो मार दिया गया है, या फिर उन्हें गायब कर दिया गया है।

ह्यूमन राइट्स वाच द्वारा किए गए करीब 67 इंटरव्यू के दौरान तालिबान की ये सच्चाई उजागर हुई है। इन इंटरव्यू में गजनी प्रांत की जेल में बंद करीब 40 कैदी भी शामिल थे, जिन्हें विभिन् आरोपों के तहत जेलों में बंद किया गया है। इसके अलावा हेलमंड, कुंदुज और कंधार प्रांत की जेलों में बंद कैदियों से भी बात की गई है।

  ह्यूमन राइट्स वाच की रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि तालिबान ने पूर्व की अफगान सरकार के कर्मचारियों और पूर्व सुरक्ष कर्मियों के परिजनों को भी इस दौरान निशाना बनाया है। रिपोर्ट में ये खुलासा ऐसे समय में किया गया है जब तालिबान ने बार-बार ये कहा था कि वो सरकारी कर्मचारियों पूर्व की अफगान सरकार के तहत काम करने वाले सुरक्षाकर्मियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

तालिबान की तरफ से यहां तक कहा गया था कि वो उन सभी को आम माफी दे रहे हैं। इतना ही नहीं तालिबान की तरफ ये घोषणा भी की गई थी कि वो अपनी सरकार की जवाबदेही तय करेंगे और इस्लामी कानून के तहत लोगों को मिले मानवाधिकारों का सम्मान करेंगे। तालिबान के आने के बाद से ही अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। लोगों के पास खाने-पीने की चीजें नहीं हैं और लाखों लोग भूखमरी के शिकार हैं।

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से ही ये देश सबसे बड़े मानवीय संकट से गुजर रहा है। आलम ये है कि विश् खाद्य संगठन इस बात के लिए आगाह कर चुका है कि अफगानिस्तान में इस वर्ष के अंत तक खाद्य पदार्थों की जबरदस् कमी हो जाएगी और भूखमरी के शिकार लोगों की संख्या भी बढ़ जाएगी। तालिबान के आने के बाद अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। विश् स्वास्थ् संगठन के मुताबिक 30 लाख से अधिक बच्चे भूखमरी के शिकार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.