यूक्रेन में रूसी सेना की बर्बरता, 410 का कत्लेआम

Updated on 04-04-2022 09:35 PM

न्यूयार्क युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। राजधानी कीव के नजदीक के बुका और कुछ अन्य कस्बों-गांवों में नागरिकों के 410 शव मिलने से रूसी सेना की बर्बरता की जमकर आलोचना हो रही है। इसी बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुका मे हुई नागरिकों की हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग की है। गुटेरेस ने घटना पर ट्वीट किया कि यूक्रेन के बुचा में मारे गए नागरिकों की तस्वीरों से मैं बहुत स्तब्ध हूं।

 उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि एक स्वतंत्र जांच की जाए, जिसकी प्रभावी जवाबदेही तय हो। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा रची गई साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि शवों के वीडियो और तस्वीरें तस्वीर डालकर यूक्रेनी सरकार दुनिया भर को उकसा रही है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस घटना को नरसंहार करार दिया है। एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया कि क्या रूस यूक्रेन में नरसंहार कर रहा है। इसके जवाब में ज़ेलेंस्की ने कहा कि वास्तव में यह नरसंहार है।

संयुक्त राष्ट्र में रूसी प्रथम उप दूत दिमित्री पोलांस्की ने इस घटना पर सोमवार के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक का अनुरोध किया। स्पुतनिक ने पोलांस्की के हवाले से कहा बुचा में यूक्रेन के कट्टरपंथियों द्वारा किए गए उकसावे के मद्देनजर रूस ने मांग की है कि सोमवार दोपहर चार अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई जाए। उन्होंने कहा मास्को यूक्रेन और उनके पश्चिमी संरक्षकों को बेनकाब करेगा।

आपको बता दें कि रविवार को कीव के पास बुका शहर में कथित तौर पर लिए गए फुटेज के साथ मीडिया रिपोर्टें सामने आईं। जिसमें कई मृत लोगों के शव सड़क पर पड़े थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि जारी की गई सभी तस्वीरें और फुटेज कथित तौर पर उकसावे का प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि रूस सेना को 30 मार्च की शुरुआत में शहर से पूरी तरह से वापस बुला लिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.