बुलबुला फूटने वाला है, एक साल में सोना 7 गुना तो चांदी ढाई गुना हो जाएगी महंगी, रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी
Updated on
17-03-2026 01:12 PM
नई दिल्ली: क्या सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी का बुलबुला फूटने वाला है? 'रिच डैड, पुअर डैड' किताब के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ( Robert Kiyosaki ) ने इसे लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि दुनिया इतिहास के सबसे बड़े फाइनेंशियल बबल के कगार पर खड़ी है। यह ऐसा बबल यानी बुलबुला है जो कभी भी फूट सकता है। उन्होंने लिखा कि इसके फूटने के एक साल बाद सोना, चांदी और क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बेहताशा तेजी आएगी।
रॉबर्ट कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा है कि कोई एक पिन इस बड़े बुलबुले को फोड़ेगी। हालांकि यह कब होगा, उन्होंने इसके बारे में तो नहीं बताया लेकिन इतना कहा है कि यह जल्दी होने वाला है। कियोसाकी के मुताबिक बुलबुला फूटना तय है, सवाल सिर्फ 'कब' का है। उन्होंने कहा कि कोई बड़ा इवेंट या ट्रिगर इस क्रैश की वजह बनेगा और वह समय अब ज्यादा दूर नहीं है\
बढ़ जाएंगे सोना चांदी के दाम
कियोसाकी ने पोस्ट में लिखा है कि इस बबल के फूटने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आएगी। इंटरनेशनल लेवल पर एक साल में ही सोने की कीमत 35 हजार डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। अभी यह करीब 5000 डॉलर प्रति औंस है। यानी कियोसाकी के मुताबिक एक साल में सोने की कीमत करीब 7 गुना हो जाएगी।
वहीं कियोसाकी ने चांदी के बारे में लिखा है कि बुलबुला फूटने के एक साल बाद इस धातु की कीमत 200 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। अभी चांदी करीब 82 डॉलर पर है। यानी एक साल में चांदी की कीमत बढ़कर करीब ढाई गुना हो जाएगी।
10 गुना हो जाएगी बिटकॉइन की कीमत
कियोसाकी के मुताबिक बुलबुला फूटने के एक साल बाद बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमत भी काफी बढ़ जाएगी। उन्होंने लिखा है कि एक बिटकॉइन की कीमत एक साल बाद बढ़कर 7.50 लाख डॉलर हो जाएगी। अभी इसकी कीमत 74 हजार से कुछ ऊपर है। यानी बिटकॉइन की कीमत 10 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगी।
बिटकॉइन ही नहीं, इथेरियम की कीमत में भी बेहताशा तेजी आएगी। एक इथेरियम की वैल्यू एक साल बाद बढ़कर 95 हजार डॉलर हो जाएगी। अभी एक इथेरियम की कीमत करीब 2300 डॉलर है। यानी दुनिया की दूसरे सबसे महंगी क्रिप्टो इथेरियम की वैल्यू एक साल में 40 गुना से ज्यादा हो जाएगी।
अमीर बनने का मौका?
यह पहली बार नहीं है जब कियोसाकी ने सोना, चांदी और क्रिप्टो को लेकर इस तरक की भविष्यवाणी की है। वह पहले भी इस तरह की बातें करते रहे हैं। उनकी कई बातें सही साबित हुई हैं और कई नहीं। कियोसाकी ने अपनी पोस्ट के आखिर में सवाल उठाया कि क्या आने वाला संकट निवेशकों के लिए अमीर बनने का मौका साबित होगा। उनके अनुसार जो लोग सही समय पर सही एसेट्स में निवेश करेंगे, वे इस उथल-पुथल से फायदा उठा सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…