
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि खेल संघों को बड़े आयोजनों से हटने का फैसला करने से पहले सरकार से सलाह लेनी चाहिए। हॉकी इंडिया ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि अगले साल जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पुरुष और महिला टीम नहीं भेजी जाएगी।
कॉमन वेल्थ गेम्स अगले साल 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच
कॉमनवेल्थ गेम्स
अगले 28 जुलाई
से 8 अगस्त
के बीच होना
है। दरअसल
हॉकी इंडिया
ने ब्रिटेन
के इस साल
ओडिशा में नवंबर
में होने
वाले जूनियर
वर्ल्डकप से ब्रिटेन के हटने
के फैसले
के बाद जवाबी
कारवाई करते
हुए अगले
साल कॉमनवेल्थ
गेम्स में टीम
नहीं भेजने
की घोषणा
की।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने कहा था, भारत के लिए एशियन गेम्स में भाग लेना पहली प्राथमिकता है। एशियन गेम्स 2024 ओलिंपिक गेम्स में लिए काफी महत्वपूर्ण है।