धरती का केंद्र बिंदु कई जगहों पर ठोस तो कुछ पर नरम

Updated on 02-11-2021 08:00 PM

वॉशिंगटन अभी तक अनुमान लगाया जा रहा था कि धरती का इनर कोर 'ठोस' है जिसके बाहर तरल मौजूद है। लेकिन एक नई रिसर्च के मुताबिक यह पूरी तरह ठोस नहीं है। इसमें बताया गया है कि धरती का केंद्र बिंदु कई जगहों पर ठोस जबकि कुछ जगहों पर नरम है। इस गोले के कुछ हिस्सों पर तरल मौजूद है जिसका मतलब है कि यह पूरी तरह ठोस नहीं है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल की जेसिका इरविंग के अनुसार धरती के केंद्र को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह ठोस गोला नहीं है बल्कि एक 'नई दुनिया' हो सकता है।जूल्स वर्ने ने 1864 में बताया था कि धरती का केंद्र खोखला है। वैज्ञानिकों ने इस थ्योरी को 1950 में खारिज कर दिया था और बताया था कि पृथ्वी के इनर कोर में अत्यधिक गर्मी और दबाव के कारण यहां पहुंचना संभव नहीं है। हालिया रिसर्च हवाई इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड प्लैनेटोलॉजी के भू-भौतिक विज्ञानी रेट बटलर और उनकी टीम ने की है। इसके लिए उन्होंने भूकंपों से उठने वाली भूगर्भीय तरंगों की जांच की। उन्होंने देखा कि इनमें से कुछ तरंगे धरती के इनर कोर से टकराकर लौट आईं जबकि कुछ उसे आरपार कर गईं। जिससे साफ होता है कि पृथ्वी का केंद्र पूरी तरह से सख्त नहीं है बल्कि कुछ स्थानों पर इसमें तरल भी मौजूद है। इन परिणामों ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया। कई बार जांच करने पर भी उन्हें एक जैसे रिजल्ट ही मिले।

खबरों में दावा किया जा रहा है कि यहां एक अलग तरह की दुनिया मौजूदा हो सकती है। बता देंकि अक्सर लोगों को यह जानने की जिज्ञासा होती है कि हमारी धरती का केंद्र बिंदु यानी इनर कोर कैसा है? कई लोग सवाल करते हैं कि क्या धरती के नीचे एक सीमा के बाद 'पाताल' जैसा कुछ मौजूद है? अब इन सवालों के जवाब काफी हद तक मिल गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.