आईडीबीआई बैंक में केंद्र सरकार और एलआईसी बेच रहे हैं अपनी हिस्सेदारी

Updated on 12-12-2025 01:14 PM
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक में केंद्र सरकार और एलआईसी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में टोरंटो की फेयरफैक्स फाइनेंशियल सबसे आगे चल रही है। वित्तीय बोली जमा करने की आखिरी तारीख दिसंबर के अंत तक है। इस बैंक में केंद्र सरकार और एलआईसी 60.72% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। फेयरफैक्स फाइनेंशियल के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक भी आईडीबीआई बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की होड़ में है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में बैंक की इनकम 34,000 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 7,588 करोड़ रुपये रहा।

फेयरफैक्स फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा बैंक ने दो साल पहले आईडीबीआई में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी और उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया था। फेयरफैक्स फाइनेंशियल की स्थापना भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स ने की थी। आईडीबीआई बैंक के मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से पूरी तरह ऑल-कैश ऑफर देने पर विचार कर रही है। इस वजह से फेयरफैक्स फाइनेंशियल बोली प्रक्रिया में पसंदीदा बन सकती है।

स्टेक की कीमत कितनी है?

भारत सरकार और एलआईसी मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से यह हिस्सेदारी करीब 7 अरब डॉलर की है। आईडीबीआई बैंक के शेयर इस साल अब तक लगभग एक चौथाई चढ़े हैं। बैंक का बाजार मूल्य 1.02 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक कैश और शेयर कंबिनेशन के साथ बोली लगाने पर विचार कर रहा है। जानकारों का कहना है कि बोलियां जमा करने की प्रक्रिया जनवरी की शुरुआत तक खिंच सकती है।
एमिरेट्स एनबीडी ने भी आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन अब वह अपनी भागीदारी पर फिर से विचार कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने हाल ही में आरबीएल बैंक (RBL Bank) में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। फेयरफैक्स फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा बैंक ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एमिरेट्स एनबीडी ने संपर्क करने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

शेयर की चाल

सरकार ने तीन साल पहले आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचने की मंशा जताई थी। उसके बाद से बैंक को शेयरों में तीन गुना तेजी आ चुकी है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर करीब 3 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। 11.48 बजे बीएसई पर यह 2.84% तेजी के साथ 97.85 रुपये था। इसके साथ ही इसका मार्केट कैप 1,05,212.26 रुपये पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.