
भोपाल : एण्डटीवी के शोज ‘बाल शिव‘, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के किरदारों को इस सप्ताह नये षड़यंत्रों से निपटना होगा। एण्डटीवी के ‘बाल शिव‘ के बारे में बताते हुये देवी पार्वती ने कहा, ‘‘गुस्से में आकर बाल शिव (आन तिवारी) पाताल लोक में अग्नि देव को मारने की कोशिश करते हैं, जब देवी पार्वती (शिव्या पठानिया) उन्हें रोकती है। बाल शिव अत्यधिक क्रोधित हो जाते हैं और इसकी वजह से उनके शरीर का तापमान बढ़ जाता है और वह बेहोश हो जाते हैं। पार्वती उन्हें पृथ्वी पर ले जाती हैं और गंगा से उनके शरीर के तापमान को कम करने के लिये प्रार्थना करने लगती है। नंदी (दानिश अख्तर सैफी) बालशिव को बताते हैं कि दंडपाणि ने ही महासती अनुसुइया (मौली गांगुली) को पत्थर की मूरत में तब्दील कर दिया था। बाल शिव यह सुनकर क्रोधित हो जाते हैं और दंडपाणि को मारने के लिये उसकी ओर निकल पड़ते हैं, लेकिन ऋषि अत्री बीच में आ जाते हैं और उन्हें रोकते हैं। बाद में, बाल शिव देवी पार्वती के घर जाते हैं और पाताल लोक में उनकी रक्षा करने के लिये उन्हें धन्यवाद देते हैं तथा उनसे अनुरोध करते हैं कि वो बाल शिव और उनकी मां के बीच में नहीं आयें। यह सुनकर देवी पार्वती हंसने लगती हैं, जिससे बाल शिव खुद को अपमानित महसूस करते हैं और वहां से चले जाते हैं। बाल शिव काशी पहुंचते हैं, जहां पत्थर की मूरत बने लोगों को देखते हैं। उन्हें एक महिला की रोने की आवाज सुनाई देती है, जो उनसे पत्थर की मूरत में बदले अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाती है। वह महिला बाल शिव को बताती है कि कैसे उसका बेटा और अन्य देवी देवता पत्थर की मूरत बन गये। बाल शिव मणिकर्णिका घाट पर तपस्या करते हैं और सभी लोगों को ठीक कर देते हैं। इसके बाद यक्ष उनसे रहस्यमयी ग्रह पर जाने और महासती अनुसुइया के लिये औषधियां लाने के लिये कहते हैं, जिनसे वह पत्थर की मूरत से वापस अपने वास्तविक स्वरूप में आ सकती हैं।‘‘
एण्डटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के बारे में हप्पू ने कहा, ‘‘कमलेश के पिता उसे घर से बाहर निकाल देते हैं। इसे बाद कमलेश हप्पू (योगेश त्रिपाठी) और बेनी (विश्वनाथ चटर्जी) के पास जाता है और उनसे अनुरोध करता है वे उसे अपने पास रहने दे, लेकिन वे इनकार कर देते हैं। कमलेश की मुलाकात स्टीफन से होती है, जो उदास है, क्योंकि प्रशासन ने उसके कबाब स्टॉल को हटा दिया है। कमलेश भी उसे अपनी स्थिति के बारे में बताता है और वे दोनों चिंतित हैं। हालांकि, कमलेश को हप्पू को बेवकूफ बनाने और उसके घर में घुसने का एक आइडिया आता है। वह एक नकली न्यूजपेपर को हप्पू तक पहुंचाता है, जिसमें एक झूठा आर्टिकल छपा है कि कमलेश रातोंरात सुपरस्टार बन गया है और डायरेक्टर स्टीफन ने अपनी अगली फिल्म के लिये उसे साइन किया है। इस खबर को पढ़ने के बाद हप्पू के मन में लालच आ जाता है और वह कमलेश और स्टीफन दोनों को अपने घर ले आता है। हर कोई उसकी खातिरदारी में लग जाता है। स्टीफन अपनी फिल्म में राजेश, बिमलेश और बेनी तथा दूसरे लोगों को भी आकर्षक भूमिकायें ऑफर करने लगता है, जिससे उनके बीच मतभेद शुरू हो जाते हैं। क्या कमलेश और स्टीफन का झूठ पकड़ा जायेगा?‘‘ एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के बारे में बताते हुये ........ने कहा, ‘‘अम्मा जी (सोमा राठौड़) मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) को बताती हैं कि पंडित जी रामफल ने भविष्यवाणी की है कि अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) को अगले दो साल तक मां नहीं बनना चाहिये, क्योंकि यदि ऐसा हुआ को अंगूरी की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। यह जानकर अंगूरी और तिवारी दुःखी जो जाते हैं और अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) के पास जाकर उसे यह बताते हैं। अनीता उन्हें सरोगेसी का सहारा लेने का सुझाव देती है। विभूति (आसिफ शेख) उनकी बातें सुन लेता है और डेविड चाचा (अनूप उपाध्याय) की मदद से तिवारी से पैसे ऐंठने का फैसला करता है। विभूति एक झूठी कहानी बनाता है कि उसे अपने एक खानदानी मुनीम से मिलने जाना है और उनकी बेटी प्रकृति घर के कामों में अनीता की मदद करने के लिये उनके घर आयेगी। अगले दिन वह खुद प्रकृति का वेश बनाता है और अनीता के घर आ जाता है। अनीता और अंगूरी प्रकृति को तिवारी के बच्चे की सरोगेट मदर बनाने का फैसला करती हैं। वह भी इस बात के लिये राजी हो जाता है और इस काम के लिये उसे 10 लाख रूपये देने का फैसला करता है। क्या विभूति अपनी योजना में कामयाब हो जायेगा?
‘बाल शिव‘ रात 8ः00 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!