'सुपरमैन' दीपक हुड्डा का वो करिश्माई कैच, जिसने मैच का रुख बदल दिया

Updated on 20-04-2023 08:41 PM
नई दिल्ली: आईपीएल का क्रेज इस वक्त पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। फैंस अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं सभी टीमें भी अपने फैंस का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 में हर दिन क्लोज मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिसने इस लीग का मजा दोगुना कर दिया है। बीते बुधवार को भी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीमों के बीच रोचक मैच देखने को मिला। इस मैच में एलएसजी और टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने भी अपने लाजवाब कैच के चलते जमकर सुर्खियां बटोरी।
दीपक हुड्डा ने लपका अविश्वसनीय कैच

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 19 रन की जरूरत थी। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से यह महत्वपूर्ण ओवर तेज तर्रार गेंदबाज आवेश खान डाल रहे थे। आवेश के ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल स्ट्राइक पर थे, जोकि इस समय अच्छी लय में चल रहे हैं। जुरेल ने आवेश की गेंद पर मिड विकेट ओर मिड ऑन के बीच में एक हवाई फायर किया। गेंद को अच्छी हाइट ओर डिस्टेंस भी मिला। लेकिन इतना नहीं कि बाउंड्री पार कर सके। ऐसे में बाउंड्री पर तैनात दीपक हुड्डा ने मैच के दबाव वाली स्थिति में छलांग लगाकर एक गजब का कैच लपक लिया। वह बॉउंड्री रोप के काफी ज्यादा नजदीक थे और उनका पैर रोप पर लग सकता था। लेकिन उन्होंने अपना संतुलन बना कर रखा और एक मैच विनिंग कैच पकड़ लिया। दीपक के इस कैच ने आरआर के खिलाफ लखनऊ को 10 रन से जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 154 रन बोर्ड पर लगा दिए। काइल मेयर्स (51) समेत कप्तान केएल राहुल (39) और निकोलस पूरन(29) ने भी अच्छी पारी खेली। इसके जवाब में 155 रन के टारगेट का पैसहा करने उतरी राजस्थान 6 विकेट पर 144 रन ही बना पाई और 10 रन से मैच हार गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.