मुख्यमंत्री ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया

Updated on 27-09-2021 07:59 PM

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी रायपुर के रावांभाटा स्थित श्री सुदर्शन संस्थानम् में गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने उनके उपदेश का श्रवण भी किया।


जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती श्री सुदर्शन संस्थानम् में आयोजित 2 दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी एवं सत्संग समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर आए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चर्चा के दौरान शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी को छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कर गौठानों में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है, जिसका किसान भी स्वप्रेरणा से खेतों में उपयोग कर रहे हैं।


इससे छत्तीसगढ़ जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि अब राज्य सरकार की योजना गोबर से बिजली बनाने की है। इसकी संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी ने इन कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पांडेय, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.