टाइटन पनडुब्बी की कंपनी को 15 दिन बाद आया होश, पांच लोगों की जान जाने के बाद अब सभी ऑपरेशन बंद किए

Updated on 07-07-2023 07:21 PM
वॉशिंगटन: समुद्र की गहराई में अपने अंदर फट जाने वाली पनडुब्बी टाइटन की कंपनी ओशनगेट ने अपने सभी कॉमर्शियल ऑपरेशन सस्पेंड करने का फैसला किया है। यह पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में 3.5 किमी से भी ज्यादा की गहराई में डूबे हुए टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए गई थी। तभी यह एक हादसे का शिकार हुई और इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में कंपनी के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल थे। कंपनी ने अपने वेबसाइट के टॉप पर इससे जुड़ा नोटिस लिखा।

कंपनी की वेबसाइट oceangateexpeditions.com खोलने पर लिखा मिलेगा, 'ओशनगेट ने सभी अन्वेषण और वाणिज्यिक परिचालन को निलंबित कर दिया है।' मलबा मिलने के 15 दिन बाद कंपनी ने इस तरह का कोई ऐलान किया है। हालांकि वेबसाइट पर अभी भी उपकरणों और मलबे का दौरा करने से जुड़े अभियान प्रस्तावों का विवरण दिख रहा है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेलरनर इंटरनेशनल के प्रवक्ता एंड्रयू वॉन केरेन्स ने एक बयान में कहा कि ओशनगेट के पास वेबसाइट पर नोटिस के अलावा कोई और जानकारी नहीं है।

1.9 करोड़ रुपए का है टिकट

ओशनगेट समुद्र की सतह से 12,500 फीट की गहराई में मौजूद 111 साल पुराने टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने के लिए ले जाती थी। इसके लिए वह ढाई लाख डॉलर लगभग 1.9 करोड़ रुपए का एक टिकट बेचती थी। इसी कंपनी की पनडुब्बी टाइटन थी। इसका आकार एक मिनीवैन के बराबर था। 18 जून को जब इसने टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए गोता लगाया तो 1 घंटे 45 मिनट बाद इसका संपर्क टूट गया।

दबाव के कारण फट गया

टाइटन जब दोबारा सतह पर नहीं आया तो इसकी खोज शुरू हो गई। इसने कई दिनों तक दुनिया का ध्यान खींचा। कई दिनों की खोज के बाद 22 जून को अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया कि यह पनडुब्बी दबाव के कारण फट गई है। इसके अंदर पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाउद और उनका बेटा भी शामिल था। इस हादसे के बाद ऐसी खबरें आईं, जिसके मुताबिक पूर्व कर्मचारियों ने वॉर्निंग दी थी कि टाइटन विफल हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.