बाबा नानक के प्रकाश पर्व पर पाक जा सकेगी संगत

Updated on 06-11-2021 07:21 PM

गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व मनाने के लिए इस बार श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब जा सकेंगे।

सिख संगत का जत्था 17 नवंबर को पाकिस्तान जाएगा और इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तानी सरकार की ओर से बनाई गई गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा।

 कोरोना की वजह से पिछले साल सिख संगत का जत्था पाकिस्तान नहीं जा पाया था। इस वजह से इस साल श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह है। उधर सिख जत्थेबंदियां केंद्र सरकार से करतारपुर कॉरिडोर को भी खोलने की मांग कर रही हैं।

सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर SGPC सिखों का जत्था पाकिस्तान भेज रहा है।

जो श्रद्धालु पाकिस्तान जाना चाहते हैं, उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होना जरूरी है। इसके अलावा पाकिस्तानी दूतावास ने फोन पर SGPC को सूचना दी है

 कि पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं के पास 72 घंटे पुरानी RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि SGPC श्रद्धालुओं के कोरोना टेस्ट के लिए जल्दी ही कैंप लगाएगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.