जमीन का झगड़ा निपटाने गये कांस्टेबल को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा

Updated on 08-11-2021 07:51 PM

बाड़मेर. भारत-पाक सीमा पर बसे बाड़मेर (Barmer) जिले में जमीन के विवाद को लेकर हो रहे झगड़े को निपटाने गये पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) को भीड़ ने जमकर पीट डाला. बाद में उसकी वर्दी फाड़ दी. कांस्टेबल पर जानलेवा हमले की यह घटना दीवाली के दिन हुई थी.

लेकिन पुलिस ने अब खुलासा किया है कि पुलिसकर्मी की पिटाई की गई थी. पुलिस ने इस मामले में कुछ ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कराये हैं. पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है.



पुलिस के अनुसार के बाड़मेर के ग्रामीण थाना इलाके के शिव भाखरी नांद गांव में दिवाली के दिन जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी.

सूचना मिलने पर बिशाला चौकी प्रभारी एएआई भंवरलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहां समझाइश के दौरान एक पक्ष के लोग कांस्टेबल हनुमानराम को पकड़कर एक घर के अंदर ले गए.

वहां उन्होंने हनुमानराम को पटककर उससे मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश, तगाराम, गोरखाराम, लक्ष्मण सिंह और खेमीदेवी के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.