भारत-इजराइल संबंधों में भारतवंशी यहूदी समुदाय का योगदान प्रशंसनीय : एस जयशंकर

Updated on 18-10-2021 09:51 PM

यरुशलम भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मित्र देश इजराइल में भारतवंशी यहूदी समुदाय से भेंट करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में उनके योगदान की प्रशंसा की। इजराइल की अपनी पहली यात्रा पर दिन में यहां पहुंचे जयशंकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इजराइल में भारतीय मूल के यहूदी समुदाय आने वाले वर्षों में दोनों देशों को और भी करीब लाएंगे।

उन्होंने यहां भारतीय मूल के यहूदी समुदाय के साथ बातचीत के बाद ट्वीट किया, ‘इजराइल में भारतवंशी यहूदी समुदाय से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत-इजराइल संबंधों में उनके योगदान की सराहना करता हूं। विश्वास है कि वे आने वाले वर्षों में हमें और भी करीब लाएंगे।उन्होंने भारत में जन्मे विद्वान प्रोफेसर शॉल सपीर कीबॉम्बे/मुंबई : सिटी हेरिटेज वॉकनामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

शॉल सपीर यरुशलम के प्रतिष्ठित हिब्रू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘डॉ. शॉल सपीर की किताबबॉम्बे मुंबई की एक प्रति पाकर खुशी हुई।अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर राष्ट्रपति इसाक हर्जोग, प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री यायर लापिड से मुलाकात करेंगे। वह इजराइल के प्रमुख शिक्षाविदों उद्योगपतियों से भी मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.