नहीं चाहती देश मुझे रोता देखे... सनग्लासेस पहनने पर बोलीं भावुक हरमनप्रीत कौर

Updated on 24-02-2023 07:26 PM
नई दिल्ली: भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर गुरुवार को महिला टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच रन से हारने के बाद बेहद भावुक थीं। वह अपने सीनियर साथी रहीं अंजुम चोपड़ से गले लगकर रोती दिखीं। मैच के बाद प्रजेंटेशन के लिए जब वह पहुंचीं तो आंखों पर सनग्लासेस पहन रखे थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जो देश के हर नागिरक को भावुक कर देगा।

देश की बेटी हरमनप्रीत ने कहा- मैं नहीं चाहती कि मेरा देश मेरा रोना देखे। इसलिए मैंने यह चश्मा पहन रखा है। मैं वादा करती हूं, हम सुधार करेंगे और देश को फिर से इस तरह निराश नहीं करेंगे। जब पूछा कि उसके आंसू क्यों हैं तो कप्तान ने जवाब दिया- जिस तरह से मैं रन आउट हो गई। कुछ भी इससे खराब नहीं हो सकता था। हम आखिरी गेंद पर जाने से खुश थे। हम आखिरी गेंद तक लड़ना चाहते थे।
    भारतीय कप्तान ने एक अजीब रन-आउट के लिए अपनी खराब किस्मत को भी कोसा, जिसके कारण एक और दिल तोड़ने वाली हार हुई। उन्होंने कहा- इससे ज्यादा निराश महसूस नहीं कर सकती। जेमी (रोड्रिग्स) के साथ मिलकर मैच बना लिया था। हम जीत की उम्मीद करने लगे थे, लेकिन रन आउट के बाद सबकुछ बदल गया। यह लंबे समय तक दर्द देता रहेगा।

    उन्होंने कहा- हमने कुछ अच्छी क्रिकेट खेली। आज कुछ ऐसा था जहां हम अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहते थे। हममें से कुछ ने ऐसा किया। खराब फील्डिंग पर उन्होंने कहा- हमने एक बार फिर कुछ आसान कैच लपके। जब आपको जीतना है, तो आपको अपने मौके लेने होंगे। हम केवल इन (गलतियों) से सीख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भारत को पिछले वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया था। CWG में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.