यहां देश में आग लगी है, पीएम इमरान सऊदी अरब में उमराह कर रहे हैं : मरियम नवाज

Updated on 25-10-2021 09:24 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में कट्टरपंथी तहरीक लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों के लाहौर और इस्लामाबाद सहित कई शहरों में उत्पात मचाया हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री इमरान खान अवाम को अपने हाल पर छोड़कर उमराह के लिए सऊदी अरब गए हैं। इतने तनावपूर्ण माहौल में इमरान खान की अनुपस्थिति को लेकर पाकिस्तान में राजनीति गरमा गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने इमरान खान के पुराने बयान का हवाला देते हुए उन पर निशाना साधा है। मरियम नवाज ने ट्विटर पर इमरान खान के 2014 में दिए गए एक बयान को शेयर कर निशाना साधा है। 6 साल पुराने बयान में इमरान खान ने उमराह के लिए सऊदी अरब गए तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर हमला किया था। इमरान खान उस समय विपक्ष के नेता थे, तब उन्होंने कहा था कि देश विनाश के कगार पर है, फिर भी नवाज शरीफ उमराह करने गए हैं।

इमरान के उस समय के बयान के जवाब में मरियम नवाज ने कहा कि जब उनके पिता (नवाज शरीफ) उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे, तो देश तो विनाश के दौर से गुजर रहा था और ही कोई सरकार के खर्च पर शादी के कार्यक्रमों में शामिल हो रहा था। एक दिन पहले ही मरियम नवाज के नेतृत्व में लामबंद विपक्ष ने पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई को लेकर इमरान खान सरकार के खिलाफ अभियान शुरू किया है। विपक्षी नेता पूरे देश में विरोध प्रदर्शन और रैलियां कर रहे हैं।

सऊदी अरब के मक्का में ग्रैंड मस्जिद में इमरान की सौतेली बेटी का निकाह आयोजित किया गया था। इस बेटी का जन्म इमरान की वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी की पहली शादी से हुआ था। मरियम नवाज ने इस शादी समारोह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शादी सरकारी पैसों से की गई है। ज्ञात हो कि बुशरा बीबी की बेटी की शादी एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन के बेटे मुहम्मद शेख से मस्जिद--नबावी में रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को हुई थी। इस शादी समारोह में करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। शादी के बाद इस नए नवेले जोड़े ने उमराह भी किया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शादी का रिसेप्शन नवंबर के दूसरे हफ्ते में लाहौर में होगा।

उमराह सऊदी अरब के मक्का में की जाने वाली एक धार्मिक यात्रा है। इस यात्रा को साल के किसी भी समय हज के उलट किया जा सकता है। इसके लिए चांद पर आधारित इस्लामी कैलेंडर में कई विशेष तिथियां भी तय की गई हैं। अरबी में, 'उमरा का अर्थ है एक आबादी वाले स्थान पर जाना। उमराह अनिवार्य नहीं है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में इस्लाम के अनुयाई इस यात्रा में शामिल होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.