आईपीओ लाने की तैयारी में देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी, क्या है मुकेश अंबानी का प्लान?

Updated on 12-12-2025 01:15 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी रिटेल कंपनी को शेयर बाजार में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी का लक्ष्य 2028 तक अपनी रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल का IPO लाना है। इसके लिए रिलायंस अपनी रिटेल यूनिट में प्रॉफिट वाले विस्तार पर ध्यान दे रही है। कंपनी हर साल लगभग 2,000 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है और साथ ही अपने कर्ज को भी कम कर रही है। इसका मकसद कंपनी की वैल्यूएशन बढ़ाना है। रिलायंस रिटेल साथ ही तेजी से बढ़ रहे क्विक कॉमर्स सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कंपनी बड़े शहरों में और ज्यादा 'डार्क स्टोर'खोलने पर जोर दे रही है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी ने आईपीओ की तैयारी के तौर पर अपने बैलेंस शीट को सुधारना शुरू कर दिया है। रिलायंस रिटेल की नॉन-करेंट बोरोइंग वित्त वर्ष 2025 में घटकर ₹20,464 करोड़ रह गई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह ₹53,546 करोड़ थी। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से रिलेटेड पार्टी लोन वित्त वर्ष 2025 में घटकर ₹5,655 करोड़ रह गए, जो FY2024 में ₹40,164 करोड़ थे। बाकी कर्ज बैंकों से लिया गया है। रिलायंस रिटेल ने ईमेल पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

घाटे वाले स्टोर

मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि स्टोर्स का विस्तार सोच-समझकर किया जाएगा ताकि नेटवर्क मुनाफे में रहे और कंपनी का मूल्यांकन बढ़े। उन्होंने कहा कि फिलहाल, रिलायंस अपने टेलीकॉम बिजनेस के IPO पर ध्यान दे रही है, जिसकी योजना अगले साल है। उसके दो साल बाद रिटेल बिजनेस का IPO आएगा। पिछले दो वित्त वर्ष में घाटे वाले स्टोर्स को बंद करने का बड़ा काम अब पूरा हो गया है। स्टोर बंद होना जारी रहेगा, लेकिन यह सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों का हिस्सा होगा। स्टोर बंद होने के बावजूद, हर साल शुद्ध रूप से 2,000 नए स्टोर जोड़े जाएंगे।
रिलायंस रिटेल की नई योजनाओं से पता चलता है कि कंपनी अब तेजी से स्टोर खोलने की गति नहीं बनाएगी। 2022 और 2023 के दौरान बहुत सारे स्टोर खोले गए थे लेकिन FY24 और FY25 में घाटे वाले स्टोर्स को बंद किया गया। सितंबर तिमाही तक कंपनी के देशभर में 19,821 आउटलेट थे। इनमें से 412 स्टोर इसी तिमाही में खोले गए थे। इस दौरान रिटेल बिजनेस के कुल राजस्व में पिछले साल के मुकाबले 18% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹90,018 करोड़ हो गया। वहीं, टैक्स के बाद मुनाफा 17% बढ़कर ₹3,439 करोड़ हो गया।

रोजाना 10 लाख ऑर्डर

अधिकारी ने यह भी कहा कि रिलायंस रिटेल भविष्य में क्विक कॉमर्स पर भी कड़ी नजर रखेगी। कंपनी अभी हर दिन एक मिलियन ऐसे ऑर्डर पूरे कर रही है, जिनमें से 90% ऑर्डर 30 मिनट से भी कम समय में डिलीवर हो जाते हैं। कंपनी इस पहल के लिए बड़े शहरों में अपने स्मार्ट पॉइंट ग्रोसरी स्टोर्स को डार्क स्टोर में बदल रही है। IPO की तैयारी के तौर पर रिलायंस ग्रुप ने रिलायंस रिटेल के एफएमसीजी बिजनेस को सीधे पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी बना दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.