बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के लिए बढ़ा संकट, आर्मी चीफ जनरल जमान के 'दरबार' से बढ़ी अटकलें, अगले 48 घंटे होने वाले हैं बेहद अहम

Updated on 24-05-2025 01:43 PM
ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर बड़े राजनीतिक संकट की ओर बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह में हुई घटनाओं ने इसकी आशंका तेज कर दी है। हाल ही में बांग्लादेश के सैन्य अधिकारियों के साथ बंद हाल में बैठक (दरबार) के दौरान आर्मी चीफ वकार उज-जमान की टिप्पणियों ने अटकलों को हवा दे दी है। बैठक में आर्मी चीफ की चुनाव और म्यांमार में कॉरिडोर को लेकर सख्त टिप्पणी ने यूनुस को दबाव में ला दिया है। इस बीच मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफे की पेशकश की खबरों से अस्थिरता की भावना और भी गहरी हो गई है।

यूनुस को इस्तीफे से रोकने की कोशिश

सेना प्रमुख की कड़ी टिप्पणी के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और छात्रों की नवगठित नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेता नाहिद इस्लाम के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। नाहिद ने बताया कि मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफा देने की पेशकश की है। इसके बाद राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की तरफ कई बयान दिए गए, जिसमें यूनुस से इस्तीफा न देने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की गई।
कहा जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस इस्तीफे की धमकी देकर सेना प्रमुख को विलेन दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सेना प्रमुख जमान ने कमांडिंग अफसरों के साथ बैठक में दिसम्बर 2025 तक चुनाव कराए जाने और चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की इच्छा जताई थी। मोहम्मद यूनुस जानते हैं कि चुनाव के बाद वे सत्ता में नहीं बने रह पाएंगे और इसीलिए वे इसे आगे के लिए टालने में लगे हुए हैं।

सहानुभूति जुटाने की यूनुस की चाल

इस बीच बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने चुनाव की मांग तेज कर दी है। न्यूज 18 की रिपोर्ट में बीएनपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कह गया कि यूनुस अब सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो दबाव में आने पर आसानी से इस्तीफा दे दें। हम केवल एक उचित चुनाव की योजना की मांग कर रहे हैं। अंतरिम सरकार इस पर टालमटोल कर रही है। नेता ने नाम न बताने की शर्त पर ये बात कही।

अगले 48 घंटे होंगे बेहद अहम

इस बीच मोहम्मद यूनुस सरकार ने बांग्लादेश के विदेश सचिव जशीम उद्दीन को हटा दिया। वे म्यांमार में कॉरिडोर बनाए जाने के विरोध में थे। खास बात ये है कि आर्मी चीफ ने भी कमांडिंग अफसरों के साथ बैठक में इस गलियारे का विरोध किया था। हाल ही में ढाका में सेवा देने वाले एक राजनयिक ने कहा है कि अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। क्या देश फिर से नागरिक-राजनीतिक अशांति की ओर बढ़ रहा है, ये देखना अभी बाकी है। लेकिन इतिहास गवाह है कि बांग्लादेश के राजनीतिक ढांचे में बदलाव हिंसा के बगैर कभी नहीं आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.