आईएमएफ की भीख से भी कम नहीं हुआ पाकिस्‍तान का खतरा, शहबाज सरकार को मिली बड़ी चेतावनी

Updated on 04-07-2023 07:38 PM
इस्‍लामाबाद: अमेरिका की मदद से अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष से 3 अरब डॉलर का लोन हासिल करके इतरा रहे पाकिस्‍तान को अब दुनिया की दिग्‍गज रेटिंग एजेंसियों ने बड़ी चेतावनी दे दी है। दोनों ही एजेंसियों ने साफ कह दिया है कि शहबाज शरीफ सरकार को आईएमएफ के कर्ज के अलावा और ज्‍यादा वित्‍तीय मदद की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि ज्‍यादा आर्थिक मदद के बिना पाकिस्‍तान न तो कर्जों को लौटा पाएगा और न ही अपनी अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार कर पाएगा। मूडी और फिच की चेतावनी के बाद अब पाकिस्‍तान की धड़कने बढ़ गई हैं।

इन वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्‍तान को इस वित्‍तीय वर्ष में ही 25 अरब डॉलर का कर्ज लौटाना है। यह पाकिस्‍तान के वर्तमान विदेशी मुद्रा भंडार का 7 गुना ज्‍यादा है। यह पाकिस्‍तान के हाल ही में आईएमएफ के स्‍वीकृत किए गए 3 अरब डॉलर के कर्ज से बहुत ही ज्‍यादा है। उसने कहा कि आईएमएफ ने भले ही पाकिस्‍तान को वित्‍तीय मदद का आश्‍वासन दिया हो लेकिन इस बात का खतरा है कि यह अपर्याप्‍त साबित हो सकता है। वह भी तब जब चालू खाता घाटा काफी ज्‍यादा हो गया है।


इमरान खान के भविष्‍य पर सवालिया निशान

इस बीच बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान की सरकार ने आईएमएफ की कई कड़ी शर्तों को माना है जिसका खामियाजा वहां की आवाम को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है। पाकिस्‍तान में ऊर्जा की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। इसके अलावा शहबाज सरकार टैक्‍स की दर भी बढ़ाएगी। इसके अलावा सरकार को खर्च घटाने के लिए भी कहा गया है। पाकिस्‍तान अगर ऐसा नहीं करता है कि तो उसे पूरा 3 अरब डॉलर का कर्ज आईएमएफ से मिलना मुश्किल हो जाएगा।

पाकिस्‍तान में अक्‍टूबर महीने में चुनाव होने वाले हैं। इमरान खान के चुनाव में शामिल हो पाने की संभावना बहुत कम बची है। विश्‍लेषकों का कहना है कि इस आम चुनाव को देखते हुए शहबाज सरकार देश में कड़े सुधार लागू करेगी, यह कह पाना मुश्किल है। इमरान खान लगातार दुनिया से गुहार लगा रहे हैं कि देश में लोकतंत्र को बचाया जाए। वहीं शहबाज सरकार और पाकिस्‍तानी सेना ने इमरान खान के खिलाफ 9 मई की ह‍िंसा के लिए आर्मी कोर्ट में मुकदमा चलाने की तैयारी तेज कर दी है। कई विश्‍लेषकों का कहना है कि इमरान खान को चुनाव से पहले बैन कर दिया जाएगा ताकि वह चुनाव ही नहीं लड़ सकें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.