रूस की परमाणु पनडुब्‍बी में फिट होगी सबसे घातक मिसाइल, अमेरिका की सेना के लिए बड़ा खतरा!

Updated on 16-08-2023 02:05 PM
मॉस्‍को: युक्रेन के साथ जारी जंग के बीच ही रूस ने एक बड़ा फैसला किया है। रूस ने तय किया है कि वह अपनी सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्‍बी को अब और ज्‍यादा घातक बनाएगा। रूस की 885A यासेन श्रेणी की पनडुब्बियों को जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस किया जाएगा। एक सबसे एडवांस्‍ड प्रोजेक्‍ट के तहत रूस इस मिशन को अंजाम देगा। प्रोजेक्‍ट को देश की नौसैनिक टेक्‍नोलॉजी और क्षमताओं में बड़े पैमाने पर प्रगति का प्रतीक बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी रूस के यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (यूएससी) की तरफ से न्‍यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को यह जानकारी दी है।

फिट होंगी जिरकॉन मिसाइलें
यूएससी के डायरेक्‍टर जनरल अलेक्सी राखमनोव ने कहा है कि 885 (एम) प्रोजेक्‍ट में यासेन टाइप पनडुब्बियों को जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस किया जाएगा। यासेन परमाणु-संचालित पनडुब्बियां हैं और इन्‍हें काफी शक्तिशाली करार दिया जाता है। राखमनोव ने कहा है कि इस दिशा में प्रयास पहले से ही जारी हैं। यासेन कैटेगरी की परमाणु पनडुब्बियां फिजिक टाइप के टॉरपीडो के साथ-साथ कलिब्र और ओनिक्स क्रूज मिसाइलों से पहले ही लैस हैं।

जिरकॉन मिसाइलों से लैस होने के बाद ये पनडुब्बियां और ज्‍यादा खतरनाक हो जाएंगी। राखमनोव ने कहा है, 'रक्षा मंत्रालय के फैसले के बाद इस प्रोजेक्‍ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रोजेक्‍ट कब तक पूरा होगा इस बारे में कोई तय तारीख नहीं दी गई है। साल 2026 तक जिरकॉन मिसाइलों से लैसे ये पनडुब्बियां रूस की नौसेना में शामिल हो सकती हैं।

अब तक कितनी पनडुब्बियां

उन्होंने जानकारी दी कि जिरकॉन मिसाइलों से लैस पहला रूसी जहाज फ्रिगेट एडमिरल गोर्शकोव था। यह फ्रिगेट प्रोजेक्‍ट 22350 का एक हिस्सा था। इस हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्‍टम को कई फेज में फिट किया जाएगा। 885एम यासेन-एम प्रोजेक्‍ट परमाणु-ऑपरेटेड पनडुब्बियां 885 प्रोजेक्‍ट का ही एडवांस्‍ड वर्जन है। 'कैलिबर' और 'ओनिक्स' क्रूज मिसाइलों से लैस, ये पनडुब्बियां, जिन्हें 'ऐश' भी कहा जाता है, एडवांस्‍ड नौसैनिक टेक्‍नोलॉजी का सर्वोत्‍तम उदाहरण मानी जाती हैं। इस समय रूस की नौसेना के पास 885 प्रोजेक्‍ट्स और 885M सीरीज की दो पनडुब्बियां हैं। जबकि अतिरिक्त छह एडवांस्‍ड पनडुब्बियों को भी तैयार किया जा रहा है।

क्‍यों बनाई गईंं ये पनडुब्बियां
यासेन क्‍लास पनडुब्बियों को कैरियर बैटल ग्रुप को जवाब देने, बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों को बेअसर करने और पनडुब्बियों पर हमला करने के मकसद से तैयार किया गया है। इन पनडुब्बियों को नाटो रिपोर्टिंग नाम सेवेरोडविंस्क के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा, यासेन-एम वर्जन की पनडुब्‍बी ने अपनी ताकत को भी साबित किया है। ये पनडुब्बियां दुश्‍मन देश की नौसेना के अड्डों और उनके बंदरगाहों को आसानी से निशाना बना सकती हैं। जानकारों की मानें तो ऐसी हाइपरसोनिक मिसाइल-फायरिंग क्षमताओं के साथ, रूस की पनडुब्बियां अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ा खतरा साबित होंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.