संन्यास का फैसला स्वयं खिलाड़ी को ही करना चाहिये : लालचंद राजपूत

Updated on 24-02-2022 07:09 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने कहा है कि किसी भी खिलाड़ी को संन्यास की सलाह नहीं दी जा सकती है। पूर्व कोच ने यह बात टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को लेकर कही। साहा ने हाल ही में कहा था कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित टीम प्रबंधन ने उन्हें संन्यास लेने की सलाह लेते हुए कहा था कि अब उनके नाम पर विचार नहीं होगा।

इसी कारण उन्हें रणजी से भी अपना नाम वापस लेना पड़ा है। साहा ने भारत की ओर से 40 टेस्ट खेले हैं। राजपूत ने कहा कि संन्यास का फैसला स्वयं खिलाड़ी को ही करना होगा। उन्होंने कहा, ‘आप किसी भी खिलाड़ी को यह नहीं बोल सकते हैं कि आप संन्यास लो। हर खिलाड़ी के ऊपर यह होता है कि वह कब तक खेले और कब संन्यास ले। यह उसका फैसला होता है।साथ ही कहा कि भले ही आप खिलाड़ियों को टीम में नहीं लें पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट और आईपीएल में तो उन्हें अवसर मिलना ही चाहिये।

राजपूत के अनुसार यदि आप किसी खिलाड़ी के संन्यास की बात करते हैं तो उसके सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। चाहे तो रणजी ट्रॉफी हो या आईपीएल जबकि होना यह चाहिये कि जब तक खिलाड़ी फिट है, उसे खेलते रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अभी तक फिट है और खेल रहा है। उसने टेस्ट और एकदिवसीय से स्वयं संन्यास लिया है। उससे किसी ने कहा नहीं , अगर आप किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में नहीं लेते हैं तो उसे स्वयं ही इस बारे में जानकारी मिल जाती है जिससे वह खेल को अलविदा कहने के बारे में सोचने लगता है।

राजपूत ने कहा कि 40 टेस्ट खेलने वाले साहा के साथ संवाद सही नहीं रहा , इसलिए इस प्रकार की स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि मैं भी कोच हूं। मेरे पास भी कई खिलाड़ी आते हैं और कहते हैं कि मेरे लिए भविष्य में किस तरह के अवसर हैं। मैं उनसे हमेशा कहता हूं कि आप अच्छा प्रदर्शन करो, उम्र का कोई बंधन नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.