पांच दिन में ही हांफने लगी 'द डिप्‍लोमैट', उम्‍मीद थी दौड़ेगी पर रेंग रही है कमाई

Updated on 19-03-2025 02:05 PM
जॉन अब्राहम की 'द डिप्‍लोमैट' बॉक्‍स ऑफिस पर बेदम साबित हुई है। ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने जरूर उम्‍मीदें जगाई थीं। लेकिन फिर निराश करने वाले वीकेंड और अब वीकडेज में यह पस्‍त दिख रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर पॉलिटिकल-थ्र‍िलर के सामने 33 दिन पुरानी 'छावा' है। विक्‍की कौशल की फिल्‍म की कमाई भी सोमवार से बुरी तरह गिरी है। लेकिन फिर भी यह 'द डिप्‍लोमैट' से कहीं बेहतर कारोबार कर रही है।
साल 2025 मे अब तक 'छावा' और 'स्‍काई फोर्स' के अलावा कोई भी फिल्‍म दमदार कमाई नहीं कर सकी है। यही हाल, साउथ की फिल्‍मों का भी है। राम चरण और कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' भी हिंदी वर्जन में बुरी तरह पस्‍त हुई। 'द डिप्‍लोमैट' के हाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को रिलीज के 5वें दिन इसके शोज में औसतन 100 में से करीब 92 कुर्सियां खाली नजर आईं।

'द डिप्‍लोमैट' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, 'द डिप्लोमैट' ने 5वें दिन 1.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले सोमवार को इसने 1.50 करोड़ का बिजनस किया था। पांच दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म 16.20 करोड़ रुपये ही कमा सकी है। जबकि इसका बजट 50 करोड़ रुपये है।

2025 की टॉप-10 लिस्‍ट में हुई 'द ड‍िप्‍लोमैट' की एंट्री

हालांकि, दिलचस्‍प बात ये है कि जॉन अब्राहम की 'द डिप्‍लोमैट' ने इतनी कम कमाई के बावजूद, 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 हिंदी फिल्मों में जगह बना ली है। इसने हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' को इस लिस्‍ट से बाहर कर दिया है। यह फिल्‍म जिस थकी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उम्‍मीद यही है कि 30 मार्च को सलमान खान की 'सिकंदर' की रिलीज से पहले यह कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और 'ये जवानी है दीवानी' री-रिलीज की कमाई को पछाड़ देगी।

'द डिप्‍लोमैट' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

श‍िवम नायर के डायरेक्‍शन में बनी 'द डिप्‍लोमैट' का विदेशों में भी हाल बेहाल है। इसने पांच दिनों में विदेशों में सिर्फ 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि देश और विदेश मिलाकर फिल्‍म का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन महज 23 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.