ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटेगा खुंखार बल्लेबाज, पहली गेंद से गेंदबाजों के लिए बन जाता है काल

Updated on 16-10-2023 02:38 PM
लखनऊ: ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने बाएं हाथ में फ्रैक्चर से उबरने के बाद रविवार को नेट अभ्यास किया जिससे मध्यक्रम के इस बल्लेबाज के भारत में खेले जा रहे वनडे विश्वकप के लिए टीम में जल्दी शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है। वामहस्त बल्लेबाज हेड के गुरुवार को भारत आने की संभावना है। उन्होंने बीते शुक्रवार को हाथ से सुरक्षात्मक पट्टी हटा दी थी।

विश्व कप से पहले सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे की गेंद लगने के बाद उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इस बात की संभावना कम है कि वह शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के उपलब्ध होंगे। वह हालांकि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद 25 अक्टूबर को दिल्ली में नीदरलैंड के खिलाफ खेल सकते हैं।

हेड ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू ’ से कहा, 'मैं अच्छी तरह से उबर रहा हूं। यह मेरी उम्मीद से बेहतर है। हमने सर्जरी नहीं कराने का फैसला किया था क्योंकि उसमें उबरने में 10 सप्ताह का समय लगता। हमें बताया गया कि ‘स्प्लिंट’ के साथ उबरने में कम से कम छह सप्ताह लगेंगे।'

उन्होंने कहा, 'हमारी योजना के मुताबिक नीदरलैंड के खिलाफ मैच मेरे चोटिल होने के लगभग छह सप्ताह के बाद है। आगे अगर सबकुछ ठीक रहा तो मैंने अपने लिए वही तारीख तय की है। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप के अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया को पहली जीत की तलाश

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी वनडे विश्व कप की शुरुआत बहुत ही निराशाजनक रही है। टीम को पहले दो मुकाबलों में करारी हार मिली है। कंगारू टीम की पहली टक्कर मेजबान भारत से थी, जिसमें उसे एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मुकाबले में उसे साउथ अफ्रीका ने हराया। वहीं अब 16 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ भिड़ना है। ऐसे में पैट कमिंस की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि वह टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.