सनकी ने महिला को लगा दिया स्पर्म से भरा इंजेक्शन, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

Updated on 13-09-2021 08:28 PM
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक सनकी व्यक्ति को बेहद अजीब अपराध के लिए सजा दी गई है। शख्स ने सुपरमार्केट में मौजूद एक महिला को स्पर्म से भरा इंजेक्शन लगा दिया था। आरोपी की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी हो सकी। 
कोर्ट ने इसे बेहद गंभीर अपराध करार देते हुए आरोपी शख्स को जेल भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनकी शख्स का नाम थॉमस ब्रायन स्टेमन है। 52 वर्षीय थॉमस ने अमेरिका के मैरीलैंड स्थित एक सुपरमार्केट में इस वारदात को अंजाम दिया था। थॉमस ने सुपरमार्केट में मौजूद महिला को स्पर्म का इंजेक्शन लगा दिया था। वह अचानक महिला के पीछे पहुंचा और इंजेक्शन लगा दिया, सिरिंज चुभते ही महिला को दर्द हुआ और वह चीखने लगी। 
मौके से फरार होने से पहले अपराधी ने महिला से पूछा कि यह मधुमक्खी के डंक जैसा लगता है। यह घटना फरवरी 2020 की है। सिरिंज अटैक की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस थॉमस ब्रायन स्टेमन तक पहुंच सकी। पुलिस को थॉमस की कार से स्पर्म वाले कई इंजेक्शन मिले थे। लिहाजा माना जा रहा है उसने कई और महिलाओं को भी शिकार बनाया होगा। 
पीड़ित महिला केटी पीटर्स ने बताया कि वह थॉमस की हरकत से हैरान थीं। केटी पाटर्स ने बताया उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि थॉमस ने कौनसा इंजेक्शन लगाया है। वो एचआईवी या कोई दूसरी घातक बीमारी का भी हो सकता था। उन्होंने कहा मैं बहुत घबरा गई थी। घटना के बाद मैं तुरंत अपने घर के लिए रवाना हो गई, जैसे-जैसे वक्त गुजरता जा रहा था, दर्द बढ़ रहा था। इससे मैं और भी ज्यादा टेंशन में आ गई। बाद में मुझे पता चला कि मैं स्पर्म अटैक का शिकार हुई हूं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि थॉमस ब्रायन स्टेमन को पहले भी कई मामलों में अपराधी ठहराया जा चुका है। फिलहाल अदालत ने उसे 10 साल के लिए जेल भेज दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने जो भी किया, वह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि सीमन अटैक की कुछ घटनाएं पहले भी आमने आई हैं। अमेरिका और दक्षिण कोरिया में महिला पर स्पर्म अटैक के मामले दर्ज किए गए थे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.