प्रतिदिन वीर शहीद के बलिदान को स्मरण कर शुरू होगी युवाओं की पढ़ाई

Updated on 02-11-2021 06:49 PM

कोरबा | शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर नक्सली मुठभेड में वीरगति को प्राप्त शहीद जवान अजय भारद्वाज की प्रतिमा स्थापित की गई है। करीब एक दशक पहले नक्सल प्रभावित बस्तर में अपने कर्तव्य को निभाते हुए उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी।

महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि कालेज में स्थापित यह प्रतिमा यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सदैव देश के प्रति निष्ठा और बलिदान के लिए तत्पर रहने प्रेरित करेगी। प्रतिदिन वीर शहीद के बलिदान को स्मरण कर कालेज आने वाले युवाओं की शिक्षा का पाठ प्रारंभ होगा।

         शहीद अजय शासकीय पीजी महाविद्यालय के होनहार ऊर्जावान विद्यार्थी रहे। राजनांदगांव के मानपुर क्षेत्र के मदनवाड़ा इलाके में 12 जुलाई 2009 की सुबह एक नक्सली हमले में राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे के साथ 29 जवान शहीद हो गए थे। इनमें ग्राम अखरापाली का युवक अजय भारद्वाज भी शामिल था। भाई अरविंद भारद्वाज, बहन पुष्पा, अर्चना और पिंकी में चौथे नंबर का अजय शुरू से ही मेधावी छात्र था।

बचपन में ही सिर से पिता का साया छिनने के बाद जहां मां के लालन-पालन में वह बड़े हुए और सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद शासकीय इंजीनियर विश्वेश्वरय्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया। इस बीच उन्होंने राजनांदगांव जिला पुलिस बल भर्ती की परीक्षा दिलाई और स्नातक की पढ़ाई की शुरुआत में ही उनकी नियुक्ति हो गई। इसके बाद गुरिल्लावार की ट्रेनिंग ली और राजनांदगांव के सीतापुर थाना में पदस्थ थे।

        शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आर.के. सक्सेना ने बताया कि लंबे समय से कालेज प्रबंधन उनकी प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी कर रहा था। कालेज के मुख्य द्वार पर स्थापित शहीद की प्रतिमा हम सभी को और खासकर युवाओं को याद दिलाएगी कि हम सभी के अमन-चैन और देश की रक्षा के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगाने तत्पर हमारे पुलिस के जवान अपने परिवार, माता-पिता बच्चों से दूर रहकर किस तरह से समर्पित होकर सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं।

उरगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अखरापाली के रहने वाले शहीद अजय महाविद्यालय के होनहार विद्यार्थी होने के साथ ही एनसीसी के कैडेट और एक उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। उन्होंने महाविद्यालय में प्रवेश लेने के साथ ही पुलिस भर्ती में प्रयास करने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं। उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ एक ही लक्ष्य बनाया था, खाकी वर्दी धारण कर देश और मातृभूमि की सेवा में जुट जाना। उन्होंने वही किया और देश रक्षा में खुद को न्यौछावर कर अमर हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.