हाथियों पर नहीं लगा अंकुश ग्रामीणों ने घेरा वनविभाग के अमले को

Updated on 13-09-2021 09:45 PM
 कोरबा जिला वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज में मौजूद उत्पाती हाथियों को वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। हाथी लगातार उत्पात मचाकर ग्रामीणों के घर तोड़ रहे हैं और फसलों को भी तहस-नहस कर रहे है, जिससे उनकी मेहनतों पर पानी फिर जा रहा है। इससे ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। आक्रोशित ग्रामिणों ने अपना गुस्सा वन विभाग पर उतारना शुरू कर दिया है।
हाथियों के उत्पात जारी रहने तथा इसे रोकने व खदेडऩे के लिए ठोस उपाय नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए आमबहरा के ग्रामीणों ने वन विभाग के बोलेरो वाहन को घेर लिया तथा उसमे सवार वनकर्मियों को नीचे उतारकर काफी खरी-खोटी सुनाते हुए अपना गुस्सा उतारा। बड़ी संख्या में मौजूद गांव की महिलाओं एवं पुरूषो ने वाहन को लगभग दो घंटे तक घेरे रखा। वन कर्मियों द्वारा समझाए जाने पर दो घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए और माने तब वन अमले ने आगे जाकर उत्पात मचा रहे हाथियों को खदेड़ा। इससे पहले गांव के सूनसान इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया। दरअसल 35 हाथियों के दल के आमबहरा व खालबहरा क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला वाहन पर सवार होकर मौके पर जा रहा था, तभी आमबहरा के पास ग्रामीणों ने उनके वाहन को रोक लिया तथा 2 घंटे तक घेरे में रखकर आगे नहीं जाने दिया।
       वन कर्मियों के समय पर नहीं पहुंचने से हाथियों ने उत्पात मचाते हुए यहां अनेक ग्रामीणों की फसल रौंद दी। हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। वन विभाग के कर्मचारी फिर गांव पहुंचे और नुकसानी का आंकलन करने के साथ ही रिपोर्ट तैयार की। इस बीच कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज में पहुंचे 10 हाथियों का दल वापस लौट कर कुदमुरा रेंज की सीमा में प्रवेश कर गया। हाथियों के दल को ग्रामीणों ने यहां के जंगल में विचरण करते हुए देखा और इसकी सूचना कुदमुरा रेंजर को दी। जिस पर रेंजर के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गए है। वन विभाग द्वारा हाथियों के आगमन की सूचना ग्रामीणों को देते हुए उन्हें जंगल न जाने की सलाह दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.