इजरायल का अंत शुरू, इस्लामी दुनिया लेगी बदला... ईरान के राष्ट्रपति ने दी धमकी, अस्पताल हमले के बाद भड़के

Updated on 19-10-2023 02:27 PM
तेहरान: हमास और इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। इस बीच गाजा के अस्पताल में एक धमाके के बाद 500 लोगों की मौत हो गई। इजरायल और हमास दोनों ही एक दूसरे पर इसके लिए आरोप लगा रहे हैं। इस बीच ईरान ने इजरायल को धमकी दी है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अस्पताल हमले के बाद बुधवार को कहा कि गाजा और फिलिस्तीन में इजरायल युद्ध अपराध कर रहा है, जिसका इस्लामी दुनिया की ओर से बदला लिया जाएगा। फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए राजधानी तेहरान में हजारों लोग इकट्ठा हुए थे।

यहां लोगों के सामने रईसी ने कहा, 'अस्पताल पर हमले के साथ इजरायल का अंत शुरू हो गया। फिलिस्तीनियों का एक-एक कतरा खून इजरायल को उसकी बर्बादी के करीब ले जाएगा।' इसके अलावा रईसी ने अमेरिका पर भड़कते हुए कहा कि वह इजरायल के अपराधों में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा, 'दुनिया के लोग अमेरिका को यहूदी शासन के अपराधों में भागीदार मानते हैं।' गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल हमले में कम से कम 471 लोग मारे गए है।

फिलिस्तीन के समर्थन में उतरे लोग

रैली के दौरान रईसी ने इजरायल से गाजा पर बमबारी रोकने को कहा ताकि फिलिस्तीनी लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके। तेहरान में हुई इस रैली का सरकारी टेलीविजन पर प्रसारण हुआ। इसमें लोगों के हाथ में ईरान, फिलिस्तीन और लेबनानी आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के झंडे थे। लोगों ने फिलिस्तीन की आजादी से जुड़े नारे लगाए। 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियो ने इजरायल पर हमला बोल दिया था। हमास के हमले में 1400 से ज्यादा इजरायली लोगों की मौत हो चुकी है।

एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

इजरायल और हमास दोनों एक दूसरे को गाजा अस्पताल हमले के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हमास का आरोप है कि यह हमला इजरायल की ओर से किया गया है। वहीं इजरायली सेना ने बाद में इसके लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया। इजरायली सेना ने कहा कि यह हादसा हमास की ओर से दागे गए रॉकेट के मिसफायर होने से हुआ है। इजरायल सेना ने अपने आरोपों से जुड़ा सबूत भी दिया। इसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें जारी की। इसके अलावा उन्होंने मिसाइल मिसफायर होने के बाद हमास के अंदर मचे हड़कंप की रेडियो बातचीत भी सुनाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.