निर्दलीय महिला पार्षद शहनाज बानो का फॉर्महाउस जमींदोज, कब्जा बताकर प्रशासन ने चला दी JCB

Updated on 20-12-2025 01:14 PM
अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में नगर पालिका की महिला निर्दलीय पार्षद के सरकारी रोड की भूमि पर बने फार्म हाउस के अवैध भूमि के हिस्से को प्रशासन ने JCB से ढहा दिया। शनिवार को जिला प्रशासन की नगर पालिका में निर्दलीय महिला पार्षद शहनाज बानों के पिपरई रोड स्थित फार्म हाउस पर कार्यवाही की।
इस दौरान तहसीलदार भारतेंदु यादव,SDOP विवेक शर्मा,PWD विभाग के अधिकारी सहित जनपद विभाग के सात राजस्व और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और महिला पार्षद के नाम पर फॉर्महाउस के रोड किनारे के हिस्से को सरकारी रोड में होना पाया गया जिस पर से कार्यवाही करते हुए फार्म हाउस की अवैध बाउंड्री वॉल और गेट सहित मकान के हिस्से को 2 जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।

पूर्व में नोटिस भी हुआ था जारी

उल्लेखनीय कि उक्त मामले में तहसीलदार न्यायालय ने महिला पार्षद को सूचना पत्र क्रमांक 1257 दिनांक 1 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। निर्धारित दिनांक 18 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया था। शनिवार को चार विभागों के अधिकारी उनके फार्म हाउस पर पहुंचे और सड़क के किनारे सरकारी जगह में बने अवैध हिस्सा मानकर तोड़ दिया गया।

पार्षद ने प्रशासन की कार्यवाही पर उठाए सवाल

उल्लेखनीय की अशोकनगर नगर पालिका परिषद में शहनाज बानो निर्दलीय पार्षद हैं। साथ ही उनके पुत्र राशिद खान चिन्ना भी निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। प्रशासन द्वारा उनके फार्म हाउस पर की गई कार्रवाई पर पार्षद राशिद खान चिन्ना द्वारा सवालिया निशान खड़े किए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय उन्होंने यह जगह ली थी, उस समय नियम 35 फीट छोड़ने का था। उन्होंने 65 फीट छोड़कर फार्म हाउस का निर्माण किया है, तब भी प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया। यह प्रशासन की एक तरफा कार्रवाई है। ऐसे देखा जाए तो शहर में एक भी बिल्डिंग नहीं होगी, जो अतिक्रमण में न हो।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.