संन्यास की कगार पर खड़े खिलाड़ी की खुली किस्मत, आशीष नेहरा ने दिया 5.80 करोड़ का 'सरप्राइज'

Updated on 20-12-2023 01:58 PM
नई दिल्ली: 36 वर्षीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को भी उम्मीद नहीं रही होगी कि संन्यास की उम्र में वह अपने आईपीएल ऑक्शन करियर की सबसे ज्यादा कीमत हासिल कर लेंगे। यादव को गुजरात टाइटंस ने 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा, जो आईपीएल नीलामी में उनकी अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। उमेश ने अपनी 2018 की कीमत को पीछे छोड़ दिया जहां उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2010 से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले उमेश यादव ने टूर्नामेंट में अबतक खेले 141 मैच में 136 विकेट लिए हैं। वह टूर्नामेंट के 13वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
कोच आशीष नेहरा ने दिया सरप्राइज
ऑक्शन के दौरान जब उमेश यादव का नाम आया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि उनपर इतनी बड़ी बोली लग जाएगी। पिछले दो सीजन से कोलकाता नाइटराइडर्स उनके बेस प्राइस यानी दो करोड़ रुपये में ही उमेश को अपने साथ जोड़ रहा था। इस बार रीलिज करने के बाद केकेआर ने उनपर दांव नहीं लगाया। बोली की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद ने की और फिर गुजरात टाइंटस भी कूद पड़ा। बिडिंग जैसे ही 5 करोड़ के पार पहुंची हैदराबाद रेस से बाहर हो गया और फिर दिल्ली कैपिटल्स की एंट्री हुई। आखिरी में गुजरात टाइटंस ने पांच करोड़ 80 लाख रुपये में उमेश को अपने साथ जोड़ ही लिया।
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर
अपने पूरे आईपीएल करियर के दौरान उमेश यादव ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं, जिसमें तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है। अपनी पेस और गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले उमेश की सबसे तेज डिलिवरी 152.5 किमी/घंटा थी। उमेश ने भारत के लिए आखिरी बार 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। वाइट बॉल फॉर्मेट तो वह लंबे समय से टीम का हिस्सा नहीं हैं। उमेश ने 2018 के बाद से वनडे और 2022 के बाद से टी-20 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

ऐसी है गुजरात टाइटंस की टीम
मिनी ऑक्शन में खरीदे: स्पेंसर जॉनसन (10 करोड़), शाहरुख खान (7.40 करोड़), उमेश यादव (5.80 करोड़), रॉबिन मिंज (3.60 करोड़), सुशांत मिश्रा (2.20 करोड़), कार्तिक त्यागी (60 लाख), अजमतुल्लाह ओमरजाई (50 लाख), मानव सुतार (20 लाख)

बाकी प्लेयर: शुभमन गिल, राशिद खान, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, जोश लिटल, आर साई किशोर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, ऋद्धिमान साहा,जयंत यादव, विजय शंकर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे, साई सुदर्शन

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.