कबाड़ी पिता करता था रेकी... दोनों बेटे करते थे घरों में चोरी और मां चोरी के माल को लगा देती थी ठिकाने

Updated on 12-12-2025 12:43 PM
 गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना पुलिस ने एक ऐसे अनोखे चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमें पूरा परिवार ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। पिता कबाड़ी का वेश धरकर कॉलोनियों में घूमता, बंद पड़े घरों की रेकी करता और फिर अपने दोनों बेटों को चोरी के लिए भेजता था। मां चोरी किए गए सामान को छुपाने और बेचने में मदद करती थी। पुलिस ने पिता अमर, मां मुन्नी देवी और बेटों दीपांशु व विशाल को गिरफ्तार कर लाखों की चोरी का खुलासा किया है।

कबाड़ी बनकर करता था घरों की रेकी

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि गैंग का सरगना अमर कबाड़ी का रूप धरकर गली-गली घूमता था। वह ऐसे घर तलाशता जो कई दिनों से बंद दिखाई देते। घर की स्थिति और आसपास की गतिविधियों को देखकर वह यकीन कर लेता कि मकान खाली है, फिर रात में दोनों बेटे दीपांशु और विशाल वहां पहुंचकर ताला तोड़कर अंदर घुसते और कीमती सामान समेट लेते।

25 लाख की चोरी का खुलासा

इस पारिवारिक गिरोह ने अशोक नगर स्थित कारोबारी अंबर परिधि सहाय के घर में सेंध लगाकर करीब 25 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। व्यापारी का परिवार उस समय दुबई गया हुआ था। आरोपियों ने ताला तोड़ने के बाद घर की अलमारी से सोने और चांदी के गहने, झुमके, अंगूठी, चेन और 63 हजार रुपये नकद चोरी किए।पीड़ित के विदेश से लौटने पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गहने पिघलाकर बनाते थे सिल्लियां

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के अनुसार, चोरी के गहनों की पहचान मिटाने के लिए आरोपी उन्हें पिघलाकर चांदी-सोने की सिल्लियों में बदल देते थे, ताकि कबाड़ के नाम पर आसानी से बेच सकें। मां मुन्नी देवी भी गहनों को छुपाने, अलग-अलग स्थानों पर ले जाने और बिक्री में मदद करती थी।

होली चाइल्ड चौक से चारों गिरफ्तार

एसीपी नंदग्राम उपासना पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने होली चाइल्ड चौक इलाके में घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी मूल रूप से दूसरे जिले से हैं, लेकिन काफी समय से गाजियाबाद में किराए पर रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस का कहना है कि गिरोह कई अन्य मामलों में भी शामिल हो सकता है। उन सभी मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.