भारत से पूर्ण युद्ध के अंदेशे ने पाकिस्तानी सेना में फैलाई थी दहशत, मुनीर को था इस्लामाबाद पर अटैक का डर

Updated on 29-12-2025 12:41 PM
इस्लामाबाद: भारत के बीच इस साल मई में हुई लड़ाई के दौरान पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व में बड़े पैमाने पर घबराहट फैल गई थी। पाकिस्तान अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर डरा हुआ था क्योंकि उसे संघर्ष के पूर्ण युद्ध में बदलने और भारत की ओर से ज्यादा घातक हमलों का अंदेशा था। भारत की ओर से बड़े स्तर पर हमले के डर ने रावलपिंडी और इस्लामाबाद यानी पाकिस्तानी सेना और सरकार दोनों के शीर्ष नेतृत्व में चिंता पैदा कर दी थी।

CNN-News18 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना को बड़े पैमाने पर भारतीय हमले का डर था। पाकिस्तान सेना को आशंका थी कि भारत की ओर से कुछ ठिकानों पर की गई स्ट्राइक सीमित हमले से बढ़कर मल्टी डोमेन यानी बड़े हमले में बदल सकती है। इसमें एयर स्ट्राइक के साथ खुफिया कार्रवाई और जमीन पर हमले शामिल हो सकते हैं।

बंकर में छुपने की नौबत

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हाल ही में खुलासा किया है कि मई में भारत से तनाव के दौरान उन्हें बंकर में जाने की सलाह दी गई थी। जरदारी ने कहा कि उनके मिलिट्री सेक्रेटरी ने उन्हें खुद आकर हालात की गंभीरता बताई थी। उसने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के हमले के बाद युद्ध शुरू हो गया है।जरदारी ने कहा, 'मेरे मिलिट्री सेक्रेटरी ने मुझे युद्ध की जानकारी देते हुए सुझाव दिया कि मुझे बंकर में चले जाना चाहिए। मैंने बंकर में छिपने से मना कर दिया क्योंकि नेताओं को बंकर में नहीं मरना चाहिए बल्कि हालात का सामना करना चाहिए।' जरदारी ने यह भी कहा कि उन्होंने कई दिन पहले ही इस टकराव का अंदाजा लगा लिया था।

राष्ट्रपति की सुरक्षा

पाकस्तानी सेना का राष्ट्रपति को सुरक्षित रखने की कोशिश बताती है कि उनको किस स्तर तक चीजें पहुंचने का डर था। पाकिस्तान सेना को साफतौर पर लग रहा था कि भारतीय सेना के हमले पीओके और पंजाब के कुछ खास लक्ष्यों से आगे बढ़कर इस्लामाबाद तक आ सकते हैं। इस्लामाबाद में हमले का मतलब बड़े नेताओं की जान को खतरा था।
पाकिस्तानी सेना युद्ध के अलावा अपनी आंतरिक अस्थिरता के बारे में भी चिंतित थी। पाकिस्तान में किसी बड़े नेता की मौत से जनता में हलचल पैदा होने का डर भी असीम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना को था। ऐसे में सेना की कोशिश थी कि राष्ट्रपति को सुरक्षित रखा जाए ताकि किसी साइबर अभियान जैसी स्थिति में उनको सामने लाया जा सके।

ऑपरेशन सिंदूर

भारत की सेना ने 7 मई को तड़के पाकिस्तान के पंजाब के पीओके में नौ आतंकी शिविरों पर हमले किए थे। ये हमले 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब के तौर पर किए गए। भारत के बाद पाकिस्तान की सेना की ओर से भी अटैक किए गए। ऐसे में चार दिन तक दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति रही। 10 मई को दोनों पक्ष सीजफायर पर राजी हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.