फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार कमाई

Updated on 05-06-2022 08:04 PM

मुंबई फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। लोगों ने इसकी कहानी, गानों, शानदार विजुअल इफेक्ट्स को खूब सराहा। राम चरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती भी सभी को खूब पसंद आई। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इस साल की मास्टरपीस मूवी साबित हुई। 25 मार्च को थियेटर में रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर मूवी में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल प्ले किया, जबकि अजय देवगन और आलिया भट्ट ने भी अहम भूमिका निभाई।


हालांकि, वेस्ट (पश्चिमी देश) में इनकी 'दोस्ती' को अलग ही रूप में देखा जा रहा है। वहां के लोग समझ रहे हैं कि आरआरआर एक गे मूवी है और इन दोनों ऐक्टर्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री उन्हें 'रोमांस' लग रही है। इस समय सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। आइये आपको बताते हैं कि वेस्ट में फिल्म को लेकर लोग क्या सोच रहे हैं।

 वेस्ट में आरआरआर फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की केमिस्ट्री को लेकर लोग क्या सोच रहे हैं, ये बताने से पहले हम आपको फेमस फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का ट्वीट दिखाने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने भी इसको लेकर बात की है। उन्होंने लिखा, 'मैं सही था। वे इतने गे हैं- वेस्टर्न ऑडियंस की आरआरआर के गे स्टोरी होने का परसेप्शन।' इस फिल्म की कहानी भीमा (जूनियर एनटीआर) और सीताराम राजू (राम चरण) के इर्दगिर्द बुनी गई है, जो स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं।


राजामौली ने अपनी फिल्म में इनकी दोस्ती और अंग्रेजों से बदला लेने की शानदार कहानी को दर्शाया था। फिल्म की बात करें तो इसमें दमदार डायलॉग्स हैं, गानें हैं, विजुअल्स इफेक्ट्स ऐसे हैं कि आप देखते रह जाएं। कुल मिलाकर इस फिल्म ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग ही मुकाम तक पहुंचाने में 'बाहुबली', 'पुष्पा' और 'केजीएफ' की मदद की। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही राम चरण और जूनियर एनटीआर गहरे दोस्त बन गए थे। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.