फिल्‍म, जिसे देख सिनेमाघर में लगते थे नारे, बजट से 5 गुना अधिक कमाई, 3 महीने हाउसफुल! टूटा था 'शोले' का रिकॉर्ड

Updated on 01-08-2025 03:06 PM
बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त 'सैयारा' गर्दा उड़ा रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की 45 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने हिंदी में RRR तक को मात दे दी और अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट लव स्टोरी बन चुकी है। लेकिन आज एक ऐसी फिल्म के बारे में आपको बता रहे हैं, जिसने 'शोले' तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साल 1975 में रिलीज हुई 'शोले' 19 साल तक देश की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म रही थी, और कोई इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया था। पर सबसे तेज कमाई के मामले में एक अन्य फिल्म ने इसे साल 1981 में ही मात दे दी थी।

यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, उसे मनोज कुमार ने डायरेक्ट किया था, और साथ में एक्टिंग भी की थी। इसका नाम है 'क्रांति', जिसमें दिलीप कुमार, जीनत अमान, हेमा मालिनी, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, निरूपा रॉय, परवीन बाबी और सारिका समेत 26 बड़े कलाकार थे। यह फिल्म इतनी सुपरहिट रही थी कि भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों में शुमार की जाती है।

'क्रांति' की कहानी, अभी तक देखी गई सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म

'क्रांति' ब्रिटिश राज के खिलाफ एक क्रांतिकारी किसान की शपथ की कहानी थी। इस कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था। फिल्म का म्यूजिक भी सुपरहिट रहा था और इसके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। यह भारत में अभी तक देखी गई सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 'गदर: एक प्रेम कथा' का नाम आता है।

80s की सबसे महंगी फिल्म, इसके नाम पर खुल गईं दुकाने

44 साल पहले आई 'क्रांति' का बजट 3 करोड़ रुपये था और यह उस वक्त की सबसे महंगी फिल्म थी। तब इसने 16-20 करोड़ रुपये तक की कमाई की थी। इस फिल्म ने 26 जगहों पर सिल्वर जुबली मनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'क्रांति' ने उस दौर की सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और गुजरात के जूनागढ़ जैसी जगहों पर भी सिल्वर जुबली मनाई थी, जहां ऐसा होना बहुत ही मुश्किल माना जाता था। 'क्रांति' को देख लोग इस कदर दीवाने हो गए थे कि दिल्ली से लेकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में क्रांति टी-शर्ट, जैकेट, बनियान और यहां तक कि अंडरवियर बेचने वाली दुकानें खुल गई थीं।

3 करोड़ में बनी 16 करोड़ कमाए, शोले का रिकॉर्ड तोड़ा

Sacnilk के मुताबिक, जब 'क्रांति' रिलीज हुई, तो यह सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इसने रमेश सिप्पी की 'शोले' तक को पीछे छोड़ दिया था। 'क्रांति' ने फर्स्ट रन में 'शोले' को पछाड़ दिया था। हालांकि, 'शोले' ने री-रिलीज होने पर बंपर कमाई की थी और इसी वजह से सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म मानी जाती है।

80s की दूसरी सबसे बड़ी हिट थी 'क्रांति', आज के हिसाब से 950 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन

मनोज कुमार की 'क्रांति' फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद 80 के दशक की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। हालांकि, 'क्रांति' को 'मैंने प्यार किया' से ज्यादा दर्शकों ने देखा था। चूंकि 'क्रांति' की निर्माण लागत बहुत ज्यादा थी, इसलिए इसे उस वक्त ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर नहीं माना गया। अगर आज के टिकट की कीमतों के हिसाब से देखें तो 'क्रांति' का ग्रॉस कलेक्शन करीब 950 करोड़ रुपये होगा।

469 दिनों तक थिएटर्स में चली 'क्रांति', 3 महीने रही हाउसफुल

'क्रांति' थिएटर्स में 67 हफ्तों यानी 469 दिनों तक चली थी। एक थिएटर में तो यह 3 महीनों से भी ज्यादा वक्त तक हाउसफुल रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.