90s का वो पहला एक्टर, जिसे फीस के तौर पर ऑफर हुए थे 1 करोड़ रुपये, फिल्म ने भी किया था बजट से ढाई गुना कलेक्शन

Updated on 28-07-2025 12:48 PM
आजकल फिल्मों में 1-2 करोड़ फीस मायने नहीं रखती। क्योंकि ये बात अब 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स एक फिल्म के लिए अब मोटा पैसा चार्ज करते हैं। साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में भी अपना हिस्सा लेते हैं। मगर ये एक्टर 1990 के दशक में जितनी फीस लेता था, उससे ज्यादा ही मेकर्स ने ऑफर किए थे और वह उस समय 1 करोड़ फीस लेने वाला पहला एक्टर बनने वाला था। कौन है, आइए बताते हैं।

अपने दमदार अभिनय, आवाज और कद-काठी के लिए दिलों पर राज करने वाले 'सौदागर' ने पांच दशकों से भी ज्यादा समय तक इंडस्ट्री पर राज किया है। इनका नाम अमिताभ बच्चन है। उन्होंने जया प्रदा के साथ रिलीज हुई फिल्म ' आज का अर्जुन ' के लिए मोटी फीस ली थी। इस मूवी को केसी बोकाड़िया ने डायरेक्ट किया था और प्रोड्यूसस भी। सुरेश ओबेरॉय, किरण कुमार और अमरीश पुरी जैसे खलनायकों से सजी ये फिल्म जब थिएटर्स में ये उतरी तो इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे।

अमिताभ बच्चन की 'आज का अर्जुन' में फीस

एक वक्त था, जब अमिताभ बच्चन के साथ कोई काम नहीं करना चाहता था। क्योंकि उनकी बैक-टू-बैक कई फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। लेकिन उसके पहले जब स्टाडरम चरम पर था तो केसी बोकाड़िया ने 'आज का अर्जुन' में उनको कास्ट किया था और इसके लिए बतौर फीस 1 करोड़ रुपये का ऑफर भी दिया था, जो उस वक्त किसी एक्टर ने नहीं चार्ज की थी।

अमिताभ बच्चन लेते थे 70 लाख फीस

केसी बोकाड़िया ने 'प्रभात खबर' को दिए इंटरव्यू में बताया कि व एक प्रोड्यूसस के तौर पर काम कर रहे थे और आज का अर्जुन उनकी बतौर डायरेक्टर पहली मूवी थी। सदी के महानायक के मैनेजर नहीं चाहते थे कि एक्टर केसी की फिल्म में काम करें क्योंकि उन्होंने इसके पहले किसी फिल्म को डायरेक्ट नहीं किया था। उन्होंने बताया कि मैनेजर ने उनसे कहा था कि अमित जी 80 लाख रुपये फीस लेते हैं लेकिन प्रोड्यूसर जानते थे कि वह झूठ बोल रहे हैं। बिग बी 70 लाख रुपये चार्ज करते थे।

अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई 1 करोड़ फीस

केसी बोकाड़िया ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन की फीस कम करने के बजाय, उनको बढ़ाकर ऑफर की थी। उन्होंने बिग बी को 1 करोड़ रुपये ऑफर किया था। 'मैनेजर को लगा कि वह 80 लाख बताएगा तो मैं फिल्म में अमित जी को नहीं लूंगा और पीछे हट जाऊंगा। लेकिन मैं उनके साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थे। मैंने कहा कि अगर इतना ही है तो मैं उनको एक करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हूं।'

'आज का अर्जुन' का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अमिताभ बच्चन ने 'आज का अर्जुन' करने के लिए हां कह दी लेकिन सिर्फ 70 लाख रुपये लिए। क्योंकि वह उतनी ही फीस लेते थे। फिल्म बनी और रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। 3.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने भारत में 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। दुनियाभर में इसने कुल 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.