निराश कर गया आदिपुरुष का पहला पोस्टर

Updated on 01-10-2022 05:48 PM

सैफ अली खान और प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया जिसके जरिए मेकर्स ने फिल्म में प्रभास का राम वाला लुक रिवील किया। इस पोस्टर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला लेकिन कुछ फैंस इस पोस्टर से खास इंप्रेस नहीं दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए फैन मेड पोस्टर को ही इससे बेहतर बताया।

कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर?
ओम राउत ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- आरंभ। हमारे साथ इस जादुई सफर में जुड़िए। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के किनारे। पहला पोस्टर रिवील कर दिया है और टीजर 2 अक्टूबर को 7.11 PM पर रिलीज किया जाएगा। निर्देशक की इस पोस्ट पर ढेरों लोगों ने अपनी प्रतिक्रयाएं दी हैं।

इससे तो फैन मेड ही अच्छा था
एक यूजर ने लिखा- फैन मेड पोस्टर इससे अच्छे थे। वहीं एक यूजर ने लिखा- प्रभास का लुक यार। मुझे लग रहा था कि शूटिंग के वक्त बहुत अजीब लग रहा है लेकिन VFX से शायद ठीक कर देंगे लेकिन...। ओम राउत के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- नॉट इंप्रेस्ड भाई। एक शख्स ने लिखा- मैंने बेहतर फेस कट के साथ एक बेहतर पोस्टर की उम्मीद की थी।

क्या होगी आदिपुरुष की कहानी?
यूजर ने लिखा- फैंस के लिए अच्छा है लेकिन दूसरों के लिए इंप्रेसिव नहीं है। बता दें कि आदिपुरुष के जरिए ओम राउत रामायण की कहानी को दर्शकों तक अलग अंदाज में पहुंचाना चाहते हैं। अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वह फिल्म के जरिए रामायण की कहानी को एक अलग दृष्टिकोण से दर्शकों के सामने रखेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.