फ्रांस के जिस पुलिसवाले ने की लड़के की हत्या और जल उठा देश... उसके लिए कौन जुटा रहा लाखों डॉलर का फंड?

Updated on 04-07-2023 07:45 PM
पेरिस : फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक किशोर की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी के लिए फंड जुटाया जा रहा है जो लगातार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे फंड का आकार बड़ा हो रहा है, राजनेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी बढ़ रहा है। धुर-दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन के पूर्व सलाहकार जीन मेसिहा ने GoFundMe पर इसकी शुरुआत की है, जो सोमवार को 1.05 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। पिछले हफ्ते किशोर की हत्या के बाद से पूरे फ्रांस में दंगे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी प्रमुख इमारतों और गाड़ियों में आग लगा रहे हैं और दुकानों व बैंकों में लूटपाट कर रहे हैं।


सेंटरिस्ट और लेफ्ट-विंग के नेताओं ने मेसिहा के फंड कैंपेन की निंदा की है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी के एरिक बोथोरेल ने ट्विटर पर लिखा, 'जीन मेसिहा चिंगारी को हवा दे रहे हैं। यह दंगों को बढ़ावा देगा। नाहेल की हत्या करने वाले पुलिसकर्मी के लिए लाखों यूरो का फंड अशोभनीय और निंदनीय है।' सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख ओलिवियर फॉरे ने प्लेटफॉर्म पर 'शर्मिंदगी को स्थान देने' का आरोप लगाते हुए GoFundMe से फंड कलेक्शन को बंद करने की अपील की है।

कम होती दिख रही है अशांति

फ्रांस में फैली अशांति सोमवार को छह दिन बाद कम होती दिखी। गृह मंत्रालय के अनुसार, रात भर में 157 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले 30 जून को हुई हिंसा के दौरान रात भर में 3880 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 17 वर्षीय नाहेल की हत्या कर दी गई थी। नाहेल अल्जीरियाई मूल का था। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मानिन ने बताया कि 45,000 पुलिस अधिकारियों को पूर्व फ्रेंच कॉलोनियों से जुड़े और कम आय वर्ग वाले इलाकों में रहने वाले लोगों के खिलाफ भेदभाव को लेकर आक्रोश से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

नाहेल की नानी ने की शांति की अपील

फ्रांस में रातभर में 297 वाहनों और 34 इमारतों में आगजनी की गई। इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार रात को विशेष सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उनकी मंगलवार को प्रदर्शनों से प्रभावित 220 शहरों के मेयर के साथ बैठक करने की योजना है। बैठक में शामिल एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। वहीं नाहेल की नानी नादिया ने फ्रांस के 'बीएफएम टीवी' को टेलीफोन पर दिए इंटरव्यू में कहा, 'खिड़कियों, बसों...स्कूलों में तोड़फोड़ मत करिए। हम हालात को शांत करना चाहते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.