दोपहर एक बजे शुरू होगा खेल शतकवीर एल्गर नॉटआउट, साउथ अफ्रीका 11 रन से आगे

Updated on 28-12-2023 12:56 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। टीम को 11 रन की बढ़त मिल चुकी है। आज यानी गुरुवार को तीसरे दिन का खेल दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

साउथ अफ्रीका से डीन एल्गर 140 रन बनाकर मार्को यानसन (3* रन) के साथ नॉटआउट रहे। दोनों आज साउथ अफ्रीका की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। भारत से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरे दिन भारत 245 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई, वह 101 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने 5 और नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लिए।

वेदर रिपोर्ट: बारिश की संभावना नहीं
गुरुवार को सेंचुरियन में बारिश की संभावना महज 5% है। पूरे दिन धूप खिली रहेगी और तीसरे दिन 98 ओवर का खेल संभव हो सकता है। पहले और दूसरे दिन बारिश और खराब लाइट के कारण करीब 45 ओवर के खेल का नुकसान हुआ था।

एल्गर 14वां टेस्ट शतक बनाकर नॉटआउट
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डीन एल्गर ने सेंचुरी लगाई। वह 140 रन बनाकर दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नॉटआउट रहे। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी के साथ 93 और डेविड बेडिंघम के साथ 131 रन की पार्टनरशिप की।

डीन एल्गर ने 140 बॉल पर अपना 14वां टेस्ट शतक पूरा किया। वह अपने इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं, उन्होंने सीरीज से पहले ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

मैच में अब तक बने रिकॉर्ड्स

केएल राहुल सेंचुरियन में 2 शतक लगाने वाले पहले विदेशी बने। उन्होंने 2021 में भी इसी मैदान पर सेंचुरी लगाई थी।

डीन एल्गर ने करीब 3 साल बाद टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने आखिरी शतक जनवरी 2021 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। जनवरी 2022 में एल्गर ने भारत के खिलाफ नॉटआउट 96 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को टेस्ट जिताया था।

कगिसो रबाडा 500 इंटरनेशनल विकेट ले चुके हैं। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए, उन्हें पहली बार भारत के खिलाफ 5 विकेट मिले।
अब हर दिन 98 ओवर का खेल होगा

सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में पहले और दूसरे दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। तीसरे से पांचवें दिन तक हर दिन ज्यादा से ज्यादा 98 ओवर का खेल होगा। पहले दिन 59 और दूसरे 75 ओवर का खेल ही सका। दोनों दिन मिलाकर करीब 45 ओवर कम फेंके गए, इसलिए उन्हें कवर करने के लिए अब हर दिन 8 ओवर ज्यादा फेंके जाएंगे। मेंस टेस्ट के एक दिन में आम तौर पर 90 ओवर का खेल होता है।

दूसरे दिन एल्गर और राहुल के शतक

दूसरे दिन भारत ने 208/8 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। केएल राहुल ने 101 रन बनाए और टीम 245 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 5 विकेट पर 256 रन बनाए और 11 रन की बढ़त हासिल की। टीम से डीन एल्गर 140 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

साउथ अफ्रीका के लिए डेविड बेडिंघम ने 56 और टोनी डी जॉर्जी ने 28 रन बनाए। भारत से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को भी एक विकेट मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.