चिड़ावा का गर्ल्स कॉलेज 25 साल से महिला लेक्चरर को दे रहा 'धोखा', अब हाईकोर्ट ने कहा- 1 महीने में भुगतान करो नहीं तो...

Updated on 17-12-2025 01:23 PM
झुंझुनूं: राजस्थान में एक सेवानिवृत्त महिला लेक्चरर को अदालत के आदेश के बावजूद 25 वर्षों तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित कॉलेज को निर्देश दिए हैं कि सिविल कोर्ट द्वारा तय की गई राशि का भुगतान एक माह के भीतर किया जाए, अन्यथा बढ़ी हुई ब्याज दर के साथ भुगतान करना होगा। पिछले पच्ची साल से कॉलेज महिला लेक्चरर शकुंतला पाटनी को बकाया देने से टालमटोल करते हुए धोखा दे रहा था। अब हाईकोर्ट के दखल के बाद पाटनी ने राहत की सांस ली है।

सिविल कोर्ट के आदेश की अनदेखी

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनिल कुमार उपमन की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता शकुंतला पाटनी की याचिका पर फैसला सुनाया। याचिका में बताया गया कि 12 जून 2000 को ट्रिब्यूनल ने लेक्चरर को पुनः सेवा में लेने और सभी परिलाभ देने के आदेश दिए थे। इसके बाद सिविल कोर्ट ने 15 लाख 57 हजार 937 रुपये की राशि 9 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया, लेकिन अब तक यह राशि अदा नहीं की गई।

न्याय में देरी पर कोर्ट की टिप्पणी

हाईकोर्ट ने इस स्थिति को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि समय पर न्याय न मिलना, न्याय न मिलने के बराबर है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता के सभी सेवानिवृत्त लाभों की गणना 30 जून 2026 तक कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

एक माह में भुगतान के निर्देश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और इंदिरा गांधी बालिका निकेतन कॉलेज, चिड़ावा को आदेश दिए हैं कि वे सिविल कोर्ट की ओर से निर्धारित राशि का भुगतान एक माह के भीतर करें। तय समय में भुगतान नहीं होने की स्थिति में बकाया राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.