किसी फैन की तरह धोनी के पीछे-पीछे भाग रहे थे महान सुनील गावस्कर, आखिर में शर्ट पर ले ही लिया ऑटोग्राफ

Updated on 15-05-2023 08:19 PM
चेन्नई: बीती रात इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे भावुक तस्वीर सामने आई। जब महान सुनील गावस्कर किसी आम फैन की तरह एक ऑटोग्राफ लेने महेंद्र सिंह धोनी के पीछे भागने लगे। मौका था 16वें सीजन में चेपॉक स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स के आखिरी मैच का, जो 14 मई यानी रविवार रात कोलकाता नाइटराइर्स के खिलाफ खेला गया। धोनी की टीम भले ही मैच हार गई, लेकिन अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने चेन्नई सुपरकिंग्स का पूरा स्क्वॉड एमए चिदंबरम स्टेडियम का चक्कर लगाने लगा, तभी गावस्कर पीछे से आ गए। ये भारतीय क्रिकेट के दो महानतम कप्तानों, महानतम बल्लेबाजों का मिलन था।
दो दिग्गजों की मुलाकात
    अपने सीनियर सुनील गावस्कर को ऑटोग्राफ देना खुद धोनी के लिए भी गर्व का पल रहा होगा। ऐसे में जब लिटिल मास्टर की शर्ट पर धोनी ऑटोग्राफ देने लगे तो समूचा स्टेडियम चीयर करने लगा। कमेंट्री का जिम्मा संभाल रहे गावस्कर जब मैच के बाद शो के लिए पहुंचे तो टीवी पर दुनिया के सामने चंद मिनट पहले हुई इन घटनाओं का जिक्र करना नहीं भूले।
    उधार की पेन से लिया ऑटोग्राफ
    पोस्ट मैच शो के दौरान सुनील गावस्कर ने कैमरामैन को अपनी शर्ट जूम करने कहा क्योंकि उन्हें माही का ऑटोग्राफ दिखाना था। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'उन्हें कौन प्यार नहीं करता? उन्होंने इतने सालों में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वह अद्भुत है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह रोल मॉडल रहे हैं। इतने सारे युवा उन्हें देखते हैं। जैसे ही मैंने सुना कि वो पूरी टीम के साथ मैदान के चक्कर लगाने वाले हैं, मैंने किसी से पेन उधार लेकर चुपचाप अपने पास रख ली।'

    चेपॉक फैंस का अदा किया शुक्रिया

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में अपने 7 घरेलू मुकाबलों में अविश्वसनीय सपोर्ट दिखाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। धोनी ने भीड़ रैकेट से टेनिस गेंदों को भीड़ की तरफ मारा। मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.