पिच को ढकना छोड़ पैर छूने दौड़ पड़ा ग्राउंड्समैन, वीडियो में देखें विराट कोहली का कैसा रहा रिएक्शन

Updated on 27-09-2024 04:32 PM
कानुपर: मौजूदा दौर में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे धाकड़ खिलाड़ी क्रिकेट के ब्रांड एंबेसडर हैं। उनके चाहने वाले उनसे मिलने और एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। मौका मिलने पर कटीले तारों से बने स्टेडियम की वॉल को भी फांदने से गुरेज नहीं करते। अगर उनका हीरो उनसे कुछ ही कदम दूर हो तो वह उनके पास जाने से खुद को कैसे रोक सकता है।

कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर में। विराट कोहली स्टेडियम में थे। वह मैदान पर नॉकिंग करने के लिए जा रहे थे। इस बीच ग्राउंड स्टाफ मैदान को ढक रहा था। उनमें से एक ने मौका तड़ते हुए बगल से गुजरते विराट कोहली के पास लपक लिया। उसने जाते ही अपने हीरो का पैर छुआ। इस पर कोहली उसे हाथ से उठाने नजर आए।

कोहली प्रैक्टिस के कपड़े में थे। आंखों पर गॉगल लगाए अपने अंदाज में वह आगे निकल गए। दूसरी ओर, एक दूसरा साथी विराट के फैन ग्राउंडमैन को पकड़कर ले जाता है। विराट कोहली के लिए चेन्नई टेस्ट कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उम्मीद है कि कानपुर में वह कुछ कमाल करेंगे। अगर वह 35 रन और बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 हजार रन पूरा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

बता दें कि मैच में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। बारिश की वजह से मैच थोड़ा देरी से शुरू हुआ। सीरीज की बात करें तो चेन्नई में टीम इंडिया ने मैदान मारा था। भारत अपनी पिछली एकादश के साथ खेल रहा है।

बांग्लादेश ने दो बदलाव किए हैं, नाहिद राणा और तस्कीन अहमद की जगह खालिद अहमद और तैजुल इस्लाम को टीम में शामिल किया गया है। यह भारत में लगातार पुरुष टेस्ट में टॉस जीतने और पहले गेंदबाजी करने का पहला मौका होगा। चेन्नई टेस्ट में नजमुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.